✕

होम / बिजनेस / लोकसभा स्पीकर चुनाव: दौलत के मामले में किसका कद है भारी, Om Birla या K Suresh?

लोकसभा स्पीकर चुनाव: दौलत के मामले में किसका कद है भारी, Om Birla या K Suresh?

लोकसभा स्पीकर के लिए कल सुबह 11 बजे चुनाव होगा. NDA के ओम बिरला और विपक्ष के सुरेश के बीच मुकाबला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा स्पीकर पद के लिए देश के इतिहास में पहली बार चुनाव होने जा रहा है. इसकी वजह है सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति न बन पाना. NDA की तरफ से ओम बिरला (Om Birla) को उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि कांग्रेस लीडर के. सुरेश (K Suresh) इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं. कल सुबह 11 बजे वोटिंग होगी. भाजपा सांसद ओम बिरला राजस्थान के कोटा से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. वहीं, कोडिकुन्निल सुरेश केरल की मवेलीकरा सीट से जीत मिली है. सुरेश आठ बार के सांसद हैं. 

5 साल में बढ़ी दौलत
इंडिया गठबंधन के 237 सांसद हैं और इनमें तीन निर्दलीयों का समर्थन शामिल है. जबकि NDA के पास पूर्ण बहुमत है. उसे 292 सांसदों का समर्थन प्राप्त है. ऐसे में ओम बिरला का स्पीकर चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. चलिए जानते हैं कि इन दोनों नेताओं में संपत्ति के मामले में कौन आगे है. NDA के लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार ओम बिरला ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था. उसके अनुसार, भाजपा सांसद के पास 10.62 करोड़ रुपए की दौलत है. जबकि साल 2019 में उनकी नेटवर्थ 4.79 करोड़ रुपए थी. इस लिहाज से देखें तो उन्होंने इन पांच सालों में अच्छी-खासी संपत्ति बनाई है. 

स्टॉक मार्केट में निवेश
Om Birla के बैंक खातों में 1.32 करोड़ रुपए जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी के बैंक खातों में करीब 94 लाख रुपए हैं. बिरला ने स्टॉक मार्केट में भी पैसा लगाया है. उनका स्टॉक मार्केट में 1.08 करोड़ रुपए का निवेश है. ओम बिरला ने NSS, Postal Saving या LIC में कोई निवेश नहीं किया है. हालांकि, उनकी पत्नी के पास 43,000 रुपए की एक एलआईसी पॉलिसी है. NDA के स्पीकर पद के उम्मीदवार के नाम पर एक वैगर-आर (Wagon-R) कार है. उनके पास करीब 8 लाख रुपए के गहने भी हैं. इसी तरह, ओम बिरला और उनकी पत्नी 75 लाख रुपए मूल्य की कृषि भूमि के मालिक हैं. इतना अमीर होने के बावजूद Birla के नाम पर कोई घर नहीं है. जबकि उनकी पत्नी के नाम पर तीन घर हैं. 

सुरेश के पास इतनी दौलत 
वहीं लोकसभा स्पीकर पद के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के. सुरेश संपत्ति के मामले में ओम बिरला से काफी पीछे हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 1.5 करोड़ रुपए है. सुरेश पर 8 लाख रुपए की देनदारी भी है यानी उन्हें इतना कर्जा चुकाना है. चुनावी हलफनामे में कांग्रेस लीडर ने बताया था कि उनके पास 15 हजार रुपए कैश और फैमिली के बैंक खातों में 17.62 लाख रुपए जमा हैं. के. सुरेश ने शेयर बाजार में कोई निवेश नहीं किया है. उनके नाम पर केवल तीन LIC Policy चल रही हैं. कांग्रेस नेता के पास दो कारें हैं - इनोवा और फोर्ड फिगो. 8 ग्राम की एक सोने की अगूंठी के साथ-साथ उनके पास 75 लाख रुपए मूल्य की कृषि भूमि है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

1 hour ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

4 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें