✕

होम / बिजनेस / बाजार में दिखेगी बड़ी हलचल, 262 करोड़ शेयरों का खत्म हो रहा है लॉक-इन पीरियड

बाजार में दिखेगी बड़ी हलचल, 262 करोड़ शेयरों का खत्म हो रहा है लॉक-इन पीरियड

कुछ समय पहले अपना आईपीओ लेकर आईं 46 कंपनियों के शेयरों का लॉक इन पीरियड जल्द खत्म होने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में आने वाले कुछ समय में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है. 262 करोड़ से ज्यादा शेयर बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले हैं. नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टॉक मार्केट में लिस्टेड करीब 46 कंपनियों के 262.8 करोड़ शेयर अगले कुछ महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले हैं. दरअसल, इन शेयरों का लॉक-इन पीरियड 24 जून से 30 सितंबर के बीच समाप्त हो जाएगा. इसके बाद इनकी बिक्री की जा सकती है. 

क्या है लॉक-इन पीरियड?
लॉक-इन पीरियड के दौरान प्री-IPO निवेशकों के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर रोक रहती है. इस अवधि में निवेशकों के लिए अपने निवेश को भुनाने या बेचने से मनाही रहती है. इस पीरियड के समाप्त होने के बाद निवेशक अपने शेयर बेचने के लिए स्वतंत्र होते हैं. 24 जून से 30 सितंबर के बीच 46 कंपनियों के 262.8 करोड़ शेयरों का लॉक इन पीरियड खत्म हो जाएगा. इसके बाद इनकी बिक्री की जा सकती है. इन शेयरों की कुल अनुमानित तकरीबन 11.9 अरब डॉलर है. यहां समझने वाली बात ये है कि लॉक-इन अवधि समाप्त होने के बाद सभी शेयर बिकेंगे ऐसा नहीं है. ये शेयर बिक्री के लिए योग्य हो जाएंगे और इन्हें बेचना है या नहीं यह शेयरधारकों पर निर्भर करेगा.

ये भी पढ़ें - प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग नियमों में नरमी के संकेत से चमके इन कंपनियों के शेयर

JSW इंफ्रा का भी नाम 
इन 262 करोड़ शेयरों में से 127.5 करोड़ JSW इंफ्रा के हैं. इस कंपनी के शेयरों का लॉक-इन पीरियड 30 सितंबर 2024 को खत्म हो रहा है. बता दें कि लिस्टिंग के आठ महीने के भीतर ही JSW इंफ्रा के शेयर अपने 143 प्रति शेयर के IPO प्राइज के दोगुने से भी अधिक चढ़ गए हैं. ऐसे में जो निवेशक अपने शेयर बेचेगा, उसे तगड़ा मुनाफा होगा. इसी तरह, भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) की लॉक-इन अवधि 8 जुलाई को खत्म हो जाएगी. भारती एयरटेल की इस सब्सडियरी कंपनी की लिस्टिंग अप्रैल में हुई थी. लिस्टिंग के दिन ही कंपनी के निवेशकों की 32% से ज्यादा कमाई हो गई थी.

ये कंपनियां भी शामिल
लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद Bharti Hexacom की कुल इक्विटी कैपिटल का 3 प्रतिशत हिस्सा ट्रेड के लिए योग्य हो जाएगा. यानी इसके 3% शेयरों की बिक्री की जा सकेगी. इसी तरह, आधार हाउसिंग फाइनेंस, Go डिजिट और इंडिजीन के शेयरों की 3-महीने का लॉक-इन पीरियड भी जल्द खत्म होने वाला है. पांच से छह महीने की लॉक-इन अवधि वाली कंपनियों में ज्योति CNC भी शामिल है. सितंबर में इस कंपनी के 15.2 करोड़ शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. इस लिस्ट में Rashi Peripherals, APEEJAY सुरेंद्र पार्क, और BLS E-Services आदि का नाम भी शामिल है. APEEJAY का आईपीओ बोली के लिए 5 फरवरी को ओपन हुआ था और 7 फरवरी, 2024 को बंद हो गया था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

2 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

4 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

5 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

8 hours ago

बड़ी खबरें