होम / बिजनेस / Tech Mahindra में स्टेक बढाकर इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है LIC 

Tech Mahindra में स्टेक बढाकर इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है LIC 

LIC ने हाल ही में टेक महिंद्रा में अपनी हिस्सेदारी करीब 2% बढ़ाई थी. इसके साथ ही इस कंपनी में LIC की हिस्सेदारी 6.87% से बढ़कर 8.89% हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जहां IT कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. वहीं, वो यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (UTI AMC) में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. LIC के साथ 3 सरकारी बैंक भी UTI AMC में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति भी कर ली गई है. यह प्रक्रिया अगले 3 से 6 महीनों में पूरी हो सकती है. 

किसकी कितनी हिस्सेदारी?
LIC के साथ जिन 3 सरकारी बैंकों ने UTI AMC में अपनी हिस्सेदारी बेचने की इच्छा दर्शाई है उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) शामिल हैं. मार्च के आंकड़ों के अनुसार, UTI म्यूचुअल फंड में इन चारों संस्थाओं की कुल 45.13 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसमें PNB के पास 15.22%, BoB के पास 9.97% और SBI के पास भी 9.97% हिस्सेदारी है. इस म्यूचुअल फंड कंपनी में टाटा म्यूचुअल फंड की भी 3.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 

टाटा ने दिखाई थी दिलचस्पी
कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि Tata ग्रुप LIC, SBI, BoB, PNB से UTI AMC में बहुमत हिस्सेदारी खरीदना चाहता है और इसके लिए बातचीत भी चल रही है. लेकिन बात आगे बढ़ नहीं पाई, क्योंकि इन चार सरकारी संस्थाओं में से एक ने बोली प्रक्रिया के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचने पर जोर दिया. बता दें कि PNB यानी पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले साल वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले दीपम डिपार्टमेंट से UTI एसेट मैनेजमेंट में अपनी पूरी या आंशिक हिस्सेदारी बेचने के लिए मंजूरी हासिल की थी. 

ऐसा है शेयरों का प्रदर्शन
UTI Asset Management Company के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो गुरुवार को इसमें 0.80% की गिरावट दर्ज की गई थी. 684 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 4.09% लुढ़क चुका है. हालांकि, बीते 1 महीने में इसने 5.99% का रिटर्न भी दिया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 908 रुपए है. बता दें कि यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में टैक्स के बाद 59 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया है. कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 54 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हासिल किया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

3 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

8 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

9 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

10 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

11 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

8 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

3 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

12 hours ago