होम / बिजनेस / LIC के शेयर होल्डर्स जल्द कर लें ये काम, वरना Dividend पर कटेगा ज्यादा टैक्स

LIC के शेयर होल्डर्स जल्द कर लें ये काम, वरना Dividend पर कटेगा ज्यादा टैक्स

सरकारी बीमा कंपनी LIC ने अपने शेयर होल्डर्स को डिविडेंड देने जा रही है. ऐसे में कंपनी ने हाल ही में अपने शेयरधारकों को पैन- आधार लिंक और बैंक की जानकारी अपडेट करने के लिए कहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हाल ही में अपने शेयरधारकों को एक जरूरी सूचना जारी की है, जिसमें उन्हें अपने पैन और बैंक विवरण को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है. अगर आप एलआईसी के शेयरधारक हैं और आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो 19 जुलाई से पहले ये काम जरूर कर लें. वरना आपको काफी नुकसान हो सकता है. तो चलिए जानते हैं आपको ऐसा न करने क्या नुकसान होगा?

इस दिन होगी डिविडेंड की घोषणा
एलआईसी ने अपने सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड (dividend) देने की घोषणा की है. इस डिविडेंड की घोषणा आगामी तीसरी वार्षिक आम बैठक में यानी 22 अगस्त, 2024 को की जाएगी.

30 दिन के अंदर मिल जाएगा डिविडेंड
आपको बता दें, एलआईसी के डिविडेंड प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2024 निर्धारित की गई है. सभी शेयरधारक, चाहे उनके पास एक्चुअल शेयर हों या इलेक्ट्रॉनिक इक्विटी हों, उन्हें घोषणा के 30 दिनों के भीतर यानी 20 सितंबर, 2024 से पहले अपना डिविडेंड मिल जाएगा. जिन शेयरधारकों ने अपने डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स के साथ अपनी बैंक खाता जानकारी साझा की है, वे ऑनलाइन और अन्य तरीकों सहित कई भुगतान विकल्पों को चुन सकते हैं. आपको बता दें, एलआईसी सदस्यों द्वारा प्राप्त बैंक जानकारी के अनुसार ही उन्हें डिविडेंड का भुगतान करेगी. ऐसे में जन लोगों का पैन-आधार लिंक और बैंक की जानकारी अपडेट नहीं होंगी, उनके डिविडेंड में अधिक टैक्स कटौती भी हो सकती है. 

19 जुलाई से पहले अपडेट करा लें ये जानकारी
आयकर (Income Tax) अधिनियम  1961 के अनुसार, डिविडेंड की कमाई टैक्स योग्य होती है. एलआईसी ने अपने सभी शेयरधारकों से कहा है कि वह सुनिश्चित करें कि उनका पता, पैन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उनके डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट के पास अपडेट है, ताकि TDS आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके. कंपनी बैंक खाते के विवरण को अपडेट करने के महत्व पर जोर दे रहे हैं, ताकि डिविडेंड 19 जुलाई, 2024 को शाम 5 बजे से पहले सीधे उनके खाते में जमा किया जा सके. 

डिविडेड पर कटता है टीडीएस
आयकर अधिनियम 1961 के अनुसार एलआईसी को शेयरधारकों को दिए जाने वाले डिविडेंड पर स्रोत पर कर (TDS) काटना अनिवार्य है. टीडीएस आवश्यकताओं का अनुपालन करने के लिए, सदस्यों को अपने डीपी के साथ आयकर अधिनियम के अनुसार अपनी आवासीय स्थिति, पैन और श्रेणी को अपडेट करना होगा. एलआईसी की वेबसाइट के अनुसार, अगर वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान कुल डिविडेंड 5,000 रुपये से अधिक नहीं है, तो निवासी सदस्यों को देय डिविडेंड पर कोई टैक्स नहीं काटा जाएगा. हालांकि, यदि पैन पंजीकृत नहीं है या अमान्य है, तो निर्धारित टीडीएस दरों या 20 प्रतिशत की उच्च दर पर टैक्स काटा जाएगा. वहीं, एलआईसी की वेबसाइट के अनुसार आयकर अधिनियम की धारा 139AA के तहत, जिन व्यक्तियों को पैन आवंटित किया गया है, उन्हें इसे आधार से लिंक करना होगा. ऐसा न करने पर पैन अमान्य/निष्क्रिय हो जाएगा और अधिनियम के तहत निर्धारित टैक्स  कटौती अधिक हो जाएगी. 

इसे भी पढ़ें-WhatsApp पर आया नया सेफटी फीचर, अब अनजान ग्रुप में जुड़ने से पहले आपके पास आ जाएगी ये जानकारी
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

57 minutes ago

कमजोर मॉनसून से बढ़ सकती है महंगाई की मार, आर्थिक विकास की रफ्तार पर भी मंडरा रहा खतरा: RBI

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता की अगुवाई में तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मॉनसून कृषि उत्पादन, खाद्य कीमतों और आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है.

3 hours ago

क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह मेटा से जुड़े, व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे

Meta ने CRED में किया बड़ा निवेश, कंपनी की वैल्यू 4.5 अरब डॉलर पहुंची

3 hours ago

सोमवार की तेजी के बाद आज कैसा रहेगा बाजार का मूड? जानें किन स्टॉक्स पर रखें नजर

सोमवार को BSE सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 24,100 के ऊपर 24,103 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

SKF India में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानसा नागराजू बनीं IT और डिजिटलीकरण प्रमुख

मानसा नागराजू, भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व क्षेत्र की डिजिटल रणनीति संभालेंगी.

1 hour ago

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

19 minutes ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

57 minutes ago

कमजोर मॉनसून से बढ़ सकती है महंगाई की मार, आर्थिक विकास की रफ्तार पर भी मंडरा रहा खतरा: RBI

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता की अगुवाई में तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मॉनसून कृषि उत्पादन, खाद्य कीमतों और आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है.

3 hours ago

क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह मेटा से जुड़े, व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे

Meta ने CRED में किया बड़ा निवेश, कंपनी की वैल्यू 4.5 अरब डॉलर पहुंची

3 hours ago