✕

होम / बिजनेस / LIC और SBI ने अपने Stock पोर्टफोलियो में किया बदलाव, इन कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी 

LIC और SBI ने अपने Stock पोर्टफोलियो में किया बदलाव, इन कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी 

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी और देश के सबसे बड़े बैंक ने कुछ कंपनियों में हिस्सेदारी कम कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने स्टॉक पोर्टफोलियो में कुछ बदलाव किया है. LIC ने कुछ कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटा दी है. इसी तरह, देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने भी एक कंपनी में हिस्सेदारी कम की है. आज यानी गुरुवार को दोनों ही कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली है. LIC के शेयर में जहां 2.51% का उछाल आया है. वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर 0.28% की तेजी के साथ बंद हुए हैं. 

LIC ने इनमें कम की हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एलआईसी ने डॉ रेड्डीज लैब और इंजीनियर्स इंडिया में अपनी हिस्सेदारी कुछ कम की है. जबकि एसबीआई ने एसईपीसी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. LIC ने डॉ रेड्डीज लैब में अपनी हिस्सेदारी को 2.03 प्रतिशत घटा दिया है. इसके साथ ही कंपनी में LIC की हिस्सेदारी घटकर  5.59 फीसदी रह गई है. पहले ये आंकड़ा 7 प्रतिशत से ज्यादा था. इसी तरह, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को 2.03 प्रतिशत घटाकर 3.12 प्रतिशत कर दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद Dr Reddy's Laboratories के स्टॉक में आज 0.17% की गिरावट दर्ज हुई. हालांकि, Engineers India Ltd के शेयर करीब डेढ़ फीसदी चढ़ गए.

SBI की इस कंपनी में घटी दिलचस्पी
एसबीआई के पोर्टफोलियो में बदलाव की बात करें, तो बैंक ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी Sepc Ltd में अपनी 2.18 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है. इसी के साथ कंपनी में एसबीआई कि हिस्सेदारी 7.15% से घटकर 4.97 प्रतिशत पर आ गई है. SEPC के स्टॉक पर नजर डालें, तो आज इसमें कमाल की तेजी देखने को मिली. 4.85% की उछाल के साथ कंपनी का शेयर 21.60 रुपए पर पहुंच गया. हालांकि, पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 11.29% की गिरावट दर्ज हुई है. जबकि छह महीने में इसने 120.41% का रिटर्न दिया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

20 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago