होम / बिजनेस / LIC से आई ये अच्छी खबर, क्या दूर होगी शेयरों की सुस्ती?

LIC से आई ये अच्छी खबर, क्या दूर होगी शेयरों की सुस्ती?

जून तिमाही में LIC का नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़कर 682.89 करोड़ रुपए पंहुच गया, जो पिछले साल से काफी ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने चालू वित्त वर्ष के लिए पहली तिमाही के नतीजें जारी कर दिए हैं. यह नतीजे दर्शाते हैं कि LIC के लिए बीता कुछ समय अच्छा रहा है. जून तिमाही में LIC का नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़कर 682.89 करोड़ रुपए पंहुच गया. जबकि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एलआई का नेट प्रॉफिट 2.94 करोड़ रुपये था. 

शेयरों में गिरावट
एलआईसी का IPO इसी साल मई में आया था. कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से लगभग 22% नीचे कारोबार कर रहे हैं. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी कि शुक्रवार को भी एलआईसी के शेयर 0.044% प्रतिशत गिरकर 682.35 रुपए पर बंद हुए. ऐसे में क्या इन नतीजों से बीमा कंपनी के शेयरों पर कोई पॉजिटिव असर होगा, यह अब सबसे बड़ा सवाल है. 

प्रीमियम आय भी बढ़ी
एलआईसी ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद शेयर बाजार को बताया कि नई पॉलिसी से उसकी प्रीमियम आय में भी इजाफा हुआ है, यह तिमाही में बढ़कर 7,429 करोड़ हो गई. एक साल पहले इसी तिमाही में यह 5,088 करोड़ रुपए थी. इतना ही नहीं, कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 1,68,881 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,54,153 करोड़ रुपए थी.

कायम रखें उम्मीद 
शेयर बाजार सेंटिमेंट और वित्तीय नतीजों से प्रभावित होता है. स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के बाद LIC ने पहली बार नतीजे जारी किये हैं, जो उसकी सुधरती आर्थिक स्थिति को दर्शाते हैं, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि अगले कुछ दिनों में कंपनी के शेयर ऊपर चढ़ें. कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि LIC में लॉन्ग टर्म निवेश से कुछ न कुछ मुनाफा मिलना तय है. भले ही इसकी ग्रोथ दूसरी कंपनियों के शेयर जितनी न हो, लेकिन शेयर ऊपर चढ़ेगा ज़रूर.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

1 hour ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

2 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

2 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

3 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.