✕

होम / बिजनेस / LIC Mutual Fund का जल्द आ सकता है IPO, कंपनी के MD ने दिया ये बड़ा अपडेट

LIC Mutual Fund का जल्द आ सकता है IPO, कंपनी के MD ने दिया ये बड़ा अपडेट

एलआईसी म्यूचुअल फंड के IPO का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है क्योंकि कंपनी ने अपनी IPO टाइमलाइन को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एलआईसी म्यूचुअल फंड (LIC Mutual Fund) के IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर है. LIC Mutual Fund अपने ऐसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के एक लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचने के बाद आईपीओ लाने पर विचार कर सकती है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. कंपनी ने एक लाख करोड़ रुपये का एयूएम वित्त वर्ष 2025-26 तक होने का लक्ष्य रखा है. फिलहाल LIC MF का एयूएम लगभग 38,000 करोड़ रुपये है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 16,526 करोड़ रुपये था. LIC Mutual Fund को म्यूचुअल फंड के क्षेत्र में तेजी से ग्रोथ हासिल करते देखा जा रहा है और इसके आईपीओ को लेकर बाजार में उत्सुकता है.

LIC म्यूचुअल फंड की वर्तमान विकास दर 30 फीसदी पर

एलआईसी म्यूचुअल फंड (MF) एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आर के झा ने कहा कि हमने वित्त वर्ष 2023-24 में 67 फीसदी की बढ़त हासिल की है और हमारी मौजूदा विकास दर 30 फीसदी है. उन्होंने कहा कि सभी फंड में मौजूदा इक्विटी योगदान 47 फीसदी है, जबकि शेष 53 फीसदी हिस्सा बॉन्ड का है.

आर के झा ने कहा कि संस्थागत और कॉरपोरेट निवेशकों ने अपना पैसा ज्यादातर बॉन्ड में लगाया है, जबकि रिटेल भागीदारी का रुझान इक्विटी की ओर है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जब हम एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएं तो रिटेल या इक्विटी वेटेज 65-70 फीसदी तक बढ़ जाए. 

LIC Mutual Fund ने कई पहल की

उन्होंने ये भी कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एलआईसी म्यूचुअल फंड ने कई पहल की हैं. इनमें जीवन बीमा निगम (LIC) के विशाल नेटवर्क का उपयोग करके अपने कार्यालयों का विस्तार करना, विभिन्न मंचों पर डिस्ट्रीब्यूशन चैनल स्थापित करना और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लागू करना शामिल हैं. इसके अलावा, एलआईसी म्यूचुअल फंड ने रिटेल निवेशकों की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मिनिमम व्यवस्थित निवेश योजना (SIP) राशि को कम कर दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago