✕

होम / बिजनेस / मौका देखकर LIC ने लगाया चौका, इन कंपनियों में हिस्सेदारी घटाकर भर ली झोली!

मौका देखकर LIC ने लगाया चौका, इन कंपनियों में हिस्सेदारी घटाकर भर ली झोली!

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC ने कुछ दिग्गज कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी पहले के मुकाबले कम की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) आज भले ही लाल निशान पर कारोबार कर रहा हो, लेकिन पिछले कुछ हफ़्तों में इसने कमाल के तेजी दिखाई है. इस तेजी की बदौलत निवेशकों की बंपर कमाई हुई है और इसमें LIC भी शामिल है. एक रिपोर्ट बताती है कि देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्तीय वर्ष 2024 में बाजार में लिस्टेड टॉप कंपनियों में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर मोटा मुनाफा कमाया है. रिपोर्ट का यह भी कहना है कि इन कंपनियों में LIC की शेष हिस्सेदारी का बाजार मूल्य भी काफी हद तक बढ़ गया है. यानी एलआईसी की चांदी ही चांदी है.

इनमें निवेश वैल्यू बढ़ी
सरकारी बीमा कंपनी का शेयर बाजार पोर्टफोलियो काफी डाइवर्स है. कहने का मतलब है कि उसने कई अलग-अलग कंपनियों में निवेश किया हुआ है. मार्च तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनियों में एलआईसी का निवेश सबसे ज्यादा है. इसके बाद टाटा और अडानी ग्रुप की कंपनियों का नंबर आता है. LIC ने दोनों समूह की कंपनियों में भी खूब पैसा लगाया है. बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने तक, टॉप ग्रुप्स में एलआईसी का निवेश 37.5% बढ़कर 4.39 लाख करोड़ रुपए हो गया था.

इनमें घटाई हिस्सेदारी
मुकेश अंबानी की कंपनियों में LIC के इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 1.5 लाख करोड़ रुपए है, जो पिछले साल की तुलना में 34.2 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, LIC ने रिलायंस ग्रुप की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी 6.37% से घटाकर 6.19% कर दी है. इसी तरह, LIC ने इस साल मार्च तक टाटा समूह की कंपनियों में भी अपनी हिस्सेदारी कुछ कम की है. टाटा की कंपनियों में एलआईसी की हिस्सेदारी अब 4.05 प्रतिशत कर दी, लेकिन इसका बाजार मूल्य बढ़कर 1.29 लाख करोड़ हो गया है. 

इनमें भी कम हुआ स्टेक 
देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी ने अडानी समूह की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी 4.27 प्रतिशत से कम करके 3.76 प्रतिशत कर दी है. LIC की शेष हिस्सेदारी का मूल्य काफी बढ़ गया है. शुक्रवार तक अडानी की कंपनियों में LIC की हिस्सेदारी की मार्केट वैल्यू  49.2% बढ़कर 64,414 करोड़ रुपए हो गई थी. वहीं, LIC के शेयर की बात करें, तो आज इसमें गिरावट देखने को मिल रही है. दोपहर एक बजे के आसपास कंपनी का शेयर एक प्रतिशत से अधिक की नरमी के साथ 1,002.80 रुपए पर ट्रेड का रहा था. इस साल अब तक इस शेयर ने अपने निवेशकों को 21.39% का रिटर्न दिया है.    

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.