होम / बिजनेस / LIC पर लगी 84 करोड़ की Tax Penalty, ऑर्डर के खिलाफ लगाएगी गुहार!

LIC पर लगी 84 करोड़ की Tax Penalty, ऑर्डर के खिलाफ लगाएगी गुहार!

LIC ने यह भी बताया है कि कंपनी को प्राप्त हुए नोटिस का संबंध वर्ष 2012-13, 2018-19 और 2019-20 से है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में पब्लिक इंश्योरेंस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी LIC (Life Insurance Corporation) यानी जीवन बीमा निगम को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. LIC ने हाल ही में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कंपनी पर 84 करोड़ रुपयों की टैक्स पेनल्टी लगाई गई है और इस संबंध में LIC को एक नोटिस भी प्राप्त हुआ है. 

क्या है पूरा मामला?
इसके साथ ही LIC (Life Insurance Corporation) ने यह भी बताया है कि कंपनी को प्राप्त हुए नोटिसों का संबंध वर्ष 2012-13, 2018-19 और 2019-20 से है. साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि वैसे तो इन नोटिसों को 29 सितंबर को ही जारी कर दिया गया था लेकिन यह नोटिस कंपनी की जानकारी में 3 अक्टूबर को आए हैं. कंपनी ने यह भी कहा है कि सुझाई गई समय सीमा के भीतर इस आदेश को चुनौती देने के लिए वह संबंधित संस्था के समक्ष अपील भी दर्ज करेंगे. आपको बता दें कि वर्ष 2012-13 के लिए बीमा कंपनी पर 12.61 करोड़, 2018-19 के लिए बीमा कंपनी पर 33.82 करोड़ रुपए और वर्ष 2019-20 के लिए कंपनी पर 37.58 करोड़ रुपयों से ज्यादा की टैक्स पेनल्टी लगाई गई है और इस तरह कंपनी पर कुल 84 करोड़ रुपयों की पेनल्टी लगाई गई है. 

LIC पर क्यों लगाई गई पेनल्टी?
कंपनी पर लगाई गई पेनल्टी का संबंध सरकार द्वारा प्रदान की गई कैपिटल के माध्यम से कंपनी को प्राप्त हुई आय पर लगाए जाने वाले टैक्स से है. आपको बता दें कि इनकम टैक्स एक्ट 1961 के पहले शेड्यूल के नियम 2, सेक्शन 44 के अंतर्गत गणना की जाने वाली आय यानी इनकम पर सेक्शन 80G के तहत किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना होता है. इसीलिए LIC अपने ऊपर लगाई गई इस पेनल्टी के आदेश को चुनौती देते हुए अपील दर्ज करने के बारे में विचार कर रही है. 

LIC से पहले इन्हें मिला है नोटिस
LIC से पहले ICICI लोम्बार्ड (ICICI Lombard) को सितंबर में DGGT (डायरेक्टर जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस) द्वारा एक नोटिस भेजा जा चुका है. ICICI लोम्बार्ड को 1700 करोड़ रुपयों से ज्यादा का नोटिस जारी किया गया था. इतना ही नहीं, बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस (Bajaj Allianz General Insurance Company) को भी नोटिस प्राप्त हो चुका है. बजाज अलायंज को 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा का नोटिस जारी किया गया था.
 
यह भी पढ़ें: आंकड़े दे रहे संकेत, क्या Yes Bank के 'अच्छे दिनों' की हो गई है शुरुआत?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों के लिए बड़ी राहत! टैक्स नियम होंगे आसान, लोकसभा में Tax Amendment Bill 2026 पेश

इस विधेयक के जरिए विदेशी निवेशकों, फंड मैनेजरों, क्लाउड कंपनियों और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए टैक्स नियमों को आसान बनाया जाएगा.

44 minutes ago

GetVantage ने जुटाए 63 करोड़ रुपये, छोटे कारोबारों के लिए AI आधारित कैपिटल गेटवे का करेगा विस्तार

कंपनी ने बताया कि आने वाले महीनों में वह कई प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ सेलर-फाइनेंसिंग साझेदारियों की घोषणा करेगी, जिससे MSME को और अधिक तेज, आसान और डिजिटल फाइनेंसिंग सुविधाएं मिल सकेंगी.

56 minutes ago

RBI की MPC बैठक से पहले बाजार अलर्ट, आज इन बड़े ट्रिगर्स पर रहेगा फोकस

मंगलवार को सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर 24,614.90 पर बंद हुआ.

1 hour ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

16 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

विदेशी निवेशकों के लिए बड़ी राहत! टैक्स नियम होंगे आसान, लोकसभा में Tax Amendment Bill 2026 पेश

इस विधेयक के जरिए विदेशी निवेशकों, फंड मैनेजरों, क्लाउड कंपनियों और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए टैक्स नियमों को आसान बनाया जाएगा.

44 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

39 minutes ago

RBI की MPC बैठक से पहले बाजार अलर्ट, आज इन बड़े ट्रिगर्स पर रहेगा फोकस

मंगलवार को सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर 24,614.90 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GetVantage ने जुटाए 63 करोड़ रुपये, छोटे कारोबारों के लिए AI आधारित कैपिटल गेटवे का करेगा विस्तार

कंपनी ने बताया कि आने वाले महीनों में वह कई प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ सेलर-फाइनेंसिंग साझेदारियों की घोषणा करेगी, जिससे MSME को और अधिक तेज, आसान और डिजिटल फाइनेंसिंग सुविधाएं मिल सकेंगी.

56 minutes ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

17 hours ago