होम / बिजनेस / LIC का कमाल! Fortune Global 500 की लिस्ट में शामिल, Reliance को पीछे छोड़ा

LIC का कमाल! Fortune Global 500 की लिस्ट में शामिल, Reliance को पीछे छोड़ा

Fortune Global 500 की लिस्ट में 9 भारतीय कंपनियां हैं, जिसमें 5 सरकारी और बाकी 4 प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को शानदार उपलब्धि हासिल हुई है. LIC अप प्रतिष्ठित Fortune Global 500 की लिस्ट में शामिल हो गई है. LIC की हाल ही में लिस्टिंग हुई है, 97.26 बिलियन डॉलर रेवेन्यू और 553.8 मिलियन डॉलर प्रॉफिट के साथ कंपनी को इस लिस्ट में 98वां स्थान मिला है. 

Reliance 51 पायदान उछला
Fortune Global 500 की लिस्ट में Reliance भी शामिल है, जो कि बीते 19 सालों से इस लिस्ट में मौजूद है. Reliance Industries 2022 की लिस्ट में 51 पायदान उछलकर 104 नंबर पर पहुंची है.  Reliance Industries का ताजा रेवेन्यू $93.98 बिलियन और प्रॉफिट $8.15 बिलियन रहा है. 

लिस्ट में भारत की कौन-कौन सी कंपनियां 
Fortune Global 500 की लिस्ट में 9 भारतीय कंपनियां हैं, जिसमें 5 सरकारी और बाकी 4 प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां हैं. इकलौती LIC ही एक कंपनी है जिसकी रैंकिंग इस लिस्ट में Reliance Industries से भी ऊपर है. LIC के अलावा Indian Oil Corporation यानी IOC भी इस लिस्ट में 28 पायदान चढ़कर 142वीं रैंक पर आ चुकी है. ONGC 16 पायदान उछलकर 190 पर पहुंच चुकी है. State Bank of India 17 प्वाइंट चढ़कर 236वीं रैंक पर है, BPCL 19 पायदान उछलकर 295 पर आ गया है. ये तो रही सरकारी कंपनियों की लिस्ट, प्राइवेट कंपनियों की बात करें तो इस लिस्ट में टाटा ग्रुप की दो कंपनियां शामिल हैं. Tata Motors 370 पर और Tata Steel 435वें पायदान पर मौजूद है. इसके अलावा Rajesh Exports इस लिस्ट में 437वें नंबर पर है. 

लिस्ट में चीन, अमेरिका का बोलबाला
Fortune Global 500 लिस्ट में कंपनियों को किसी वित्त वर्ष के दौरान उनके कुल रेवेन्यू के आधार पर जगह दी जाती है. अगर इन सभी कंपनियों की बिक्री को मिला दिया जाए तो कुल $37.8 ट्रिलियन होती है, पिछले बार से 19 परसेंट ज्यादा है, जो कि इस लिस्ट के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट है. इस लिस्ट में टॉप पर अमेरिका की दिग्गज रिटेलर Walmart लगातार 9 साल से नंबर वन की पोजीशन पर है. इसके अलावा Amazon, चीन की एनर्जी कंपनी State Grid, China National Petroleum और Sinopec इस लिस्ट के टॉप 5 में शामिल हैं. पहली बार ऐसा हुआ है कि Global 500 कंपनियों की लिस्ट में ग्रेटर चीन (ताइवान) का रेवेन्यू अमेरिकी कंपनियों के रेवेन्यू से ज्यादा रहा है.  

VIDEO: क्या है गोल्ड का घेवर? जानिए इसे बनाने वाले ने क्या बताई एक पीस की कीमत


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

11 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

11 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

11 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

5 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

6 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

11 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

11 hours ago