होम / बिजनेस / LIC अपने Investors को देने जा रही है रिटर्न गिफ्ट, क्या आपको है खबर? 

LIC अपने Investors को देने जा रही है रिटर्न गिफ्ट, क्या आपको है खबर? 

सरकारी बीमा कंपनी LIC के लिए दिसंबर तिमाही काफी अच्छी रही है. इस दौरान कंपनी को अच्छा-खासा मुनाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी 'लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया' (LIC) की वित्तीय सेहत में सुधार हो रहा है. चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 9444 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट हुआ है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 49% अधिक है. पिछले साल दिसंबर तिमाही में LIC ने 6334 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था. अपने शानदार तिमाही नतीजों से कंपनी उत्साहित है और उसने रिटर्न गिफ्ट के तौर पर अपने निवेशकों के लिए एक घोषणा की है. 

हर शेयर पर इतना डिविडेंड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलआईसी ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए हर शेयर पर 4 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 21 फरवरी 2024 निधारित की है. बीमा कंपनी की तरफ से कहा गया है कि अंतरिम डिविडेंड का भुगतान इसकी घोषणा की तारीख से 30 दिन के भीतर किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, LIC डिविडेंड बांटने पर 2529 करोड़ रुपये खर्च करेगी. बता दें कि कंपनी में सरकार की 96.5% हिस्सेदारी है, तो ऐसे में उसकी झोली भरना तय है.

उछाल पर हैं कंपनी के शेयर 
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सरकारी बीमा कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 5 प्रतिशत बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रही है. जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 1.11 लाख करोड़ रुपए थी. एलआईसी का ग्रॉस नॉन-परफर्मिंग एसेट्स 2.15% रहा है, जो कि पिछले साल 5.02 प्रतिशत था. कंपनी के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो LIC के शेयर कल करीब 7 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,112 रुपए पर बंद हुए. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 17.72% का रिटर्न दिया है. एक महीने में यह आंकड़ा 33.58% रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

17 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

21 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

21 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

22 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

21 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

17 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

19 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

20 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

21 hours ago