✕

होम / बिजनेस / रेलवे से जुड़ी इस कंपनी पर निवेशकों का भरोसा हुआ मजबूत, LIC ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी 

रेलवे से जुड़ी इस कंपनी पर निवेशकों का भरोसा हुआ मजबूत, LIC ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी 

जीवन बीमा निगम, म्यूच्यूअल फंड्स सहित विदेशी निवेशकों ने भी रेल विकास निगम लिमिटेड में हिस्सेदारी बढ़ाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेलवे से जुड़ी कंपनियों, खासकर RVNL के शेयरों में पिछले कुछ समय से अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है. रेल विकास निगम (RVNL) के शेयर आज 6.61% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. इस साल अब तक RVNL ने अपने निवेशकों को  243.13% का शानदार रिटर्न दिया है. यही वजह है कि इस स्टॉक में आम शेयरधारकों से लेकर दिग्गज कंपनियां भी निवेश कर रही हैं.  

इन्होंने बढ़ाई हिस्सेदारी
रेल विकास निगम लिमिटेड के कुछ निवेशकों ने जून तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. एक रिपोर्ट के अनुसार, RVNL में घरेलू म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी मार्च तिमाही के आखिरी में 0.09 प्रतिशत  थी, जो अब बढ़कर 0.19 प्रतिशत पर पहुंच गई है. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का भरोसा भी RVNL पर बढ़ा है. LIC ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.44 फीसदी कर ली है. इसी तरह, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की हिस्सेदारी इस दौरान 2.1% से बढ़कर 3.1% हो गई. इसका सीधा मतलब है कि RVNL पर इन निवेशकों का भरोसा पहले से ज्यादा बढ़ गया है.

क्या करती है कंपनी?
RVNLका मुख्य क्लाइंट इंडियन रेलवे है. इसके अलावा, कंपनी के अन्य ग्राहकों में विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारों के मंत्रालय, विभाग और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम शामिल हैं. इस कंपनी  ने प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से मेट्रो, राजमार्ग और अन्य बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में भी भाग लेना शुरू कर दिया है. रेल विकास निगम ने छोटे निवेशकों यानी 2 लाख रुपये से कम निवेश वालों को भी आकर्षित किया है. जून तिमाही के आखिरी में RVNL में छोटे निवेशकों की संख्या मार्च तिमाही में 18.2 लाख से बढ़कर 20.5 लाख पहुंच गई. हालांकि, संख्या बढ़ने के बावजूद उनके होल्डिंग प्रतिशत में ज़रूर कमी आई है.  

इस वजह से आया उछाल 
रेलवे से जुड़ी कंपनियों के लिए पिछला कुछ समय अच्छा रहा है. दरअसल, सरकार रेलवे पर काफी फोकस कर रही है, जिससे रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल आ रहा है.  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में बताया था कि 2500 नए जनरल पैसेंजर कोच और 10,000 अतिरिक्त कोच बनाने की योजना पर काम चल रहा है. इसके साथ ही 50 नई अमृत भारत ट्रेनों के उत्पादन की घोषणा भी की गई है. इसके अलावा, 23 जुलाई को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में रेलवे के लिए बड़ी घोषणाएं संभवं हैं. मोदी सरकार ने फरवरी में पेश अंतरिम बजट में रेलवे परियोजनाओं के लिए बजटीय आवंटन 2024-25 के लिए 2.55 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया, जो 2023-24 में 2.40 लाख करोड़ था. इसलिए रेलवे से जुड़ी कंपनियां पूर्ण बजट में कुछ राहत वाली घोषणाओं की उम्मीद का रही हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

20 hours ago