होम / बिजनेस / केन्‍द्र सरकार ने GST कलेक्‍शन में बनाया रिकॉर्ड, पर ये 3 राज्य बने 'गले की हड्डी'

केन्‍द्र सरकार ने GST कलेक्‍शन में बनाया रिकॉर्ड, पर ये 3 राज्य बने 'गले की हड्डी'

केन्‍द्र सरकार का अक्‍टूबर माह में 1.5 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्‍शन जुटाने में कामयाब रही है, जबकि जम्‍मू कश्‍मीर, बिहार और छततीसढ़ सहित तीन और राज्‍यों में GST कलेक्‍शन में भारी कमी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्‍त मंत्रालय ने अक्‍टूबर में जीएसटी कलेक्‍शन से जुटाई गई राशि के आंकड़ों को जारी किया है. आंकड़ों के अनुसार केन्‍द्र सरकार अक्‍टूबर माह में देशभर से 1.5 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्‍शन जुटाने में कामयाब रही है. जबकि जम्‍मू कश्‍मीर, बिहार और छत्‍तीसगढ़ सहित तीन और राज्‍यों में जीएसटी कलेक्‍शन में भारी कमी हुई है. केन्‍द्र सरकार के कलेक्‍शन का आंकड़ा अप्रैल के बाद अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्‍शन है.सरकार के जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले आठ महीनों से लगातार 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्‍शन जुट रहा है, जबकि जम्‍मू कश्‍मीर के रेवन्‍यू में पिछले साल के मुकाबले 34 प्रतिशत तक की कमी आई है.

अक्‍टूबर में कितना हुआ कलेक्‍शन

सरकार अक्‍टूबर महीने में जीएसटी कलेक्‍शन के जरिए 151718 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन करने में कामयाब रही है.जिसमें सीजीएसटी का पार्ट 26039 करोड़ रुपये और एसजीएसटी का शेयर 33396 करोड़ रुपये रहा. जबकि आईजीएसटी का कलेक्‍शन 81778 करोड़ रुपये रहा है. जिसमें 37297 करोड़ रुपये का गुड्स आयात के जरिए जुटाए गए हैं. सेस 10505 करोड़ रुपये रहा है, जिसमें 825 करोड़ रुपये गुड्स इंपोर्ट से जुटाए गए हैं.

राज्‍यों की क्‍या रही स्थिति

केन्‍द्र सरकार के वित्‍त मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके अनुसार पिछले साल अक्‍टूबर 21 में जे एंड के का जीएसटी कलेक्‍शन 648 करोड़ रुपये था, जबकि इस साल वो सिर्फ 425 करोड़ रुपये ही रहा है. इसी तरह बिहार के जीएसटी कलेक्‍शन में मामूली कमी हुई है जोकि पिछले साल 1351 करोड़ था जबकि इस साल 1344 करोड़ रुपये रहा है. इसी तरह मिजोरम के कलेक्‍शन में 23 फीसदी की कमी, आसाम के कलेक्‍शन में 13 प्रतिशत की कमी, छत्‍तीसगढ़ के कलेक्‍शन में 3 फीसदी की कमी, रिकॉर्ड की गई है.

केन्‍द्र राज्‍य की कितनी है हिस्‍सेदारी

केन्‍द्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जीएसटी कलेक्‍शन के 151718 करोड़ रुपये में से 37626 करोड़ रुपये सीजीएसटी, 32883करोड़ रुपये एसजीएसटी सेटल भी किया जा चुका है. जबकि केन्‍द्र सरकार ने 22000 करोड़ रुपये एडहोक बेस पर केन्‍द्र और राज्‍य के बीच में 50-50 के रेशियों में बांट भी दिया गया है. जिसमें सीजीएसटी 74665 करोड़ रुपये और एसजीएसटी 77279 करोड़ रुपये दिया गया है.

दूसरा सबसे हाई कलेक्‍शन

अक्‍टूबर महीने का जीएसटी कलेक्‍शन दूसरा सबसे हाई कलेक्‍शन रहा है.जबकि इससे पहले अप्रैल में इससे ज्‍यादा कलेक्‍शन जुटाया गया था. जबकि अक्‍टूबर में दूसरा सबसे हाई घरेलू कलेक्‍शन भी रिकार्ड किया गया है. जबकि इससे पहले अप्रैल में ही इतना जुटाया जा सका था. इस बार सितंबर में 8.3 करोड़ रुपये के ई वे बिल जेनरेट किए गए थे जबकि इस साल अगस्‍त में 7.7 करोड़ रुपये के ई वे बिल जनरेट हुए थे.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

9 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago