होम / बिजनेस / Lenskart यहां से जुटाएगा $500 मिलियन  का फंड, जानिए क्‍या है पूरी डील ?

Lenskart यहां से जुटाएगा $500 मिलियन  का फंड, जानिए क्‍या है पूरी डील ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सॉवरेन वेल्थ फंड, लेंसकार्ट  के शेयरों और नई इक्विटी के मिश्रण को खरीदने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप दे रहा है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि ये समझौता जल्‍द हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर में एक ओर जहां कॉस्‍ट कटिंग हो रही है वहीं दूसरी ओर ज्‍यादातर कंपनियां अपने लिए फंड जुटाने में लगी हुई हैं. इसी कड़ी में एक खबर सामने आई है कि अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी आईवियर ब्रैंड लेंसकार्ट में 500 मिलियन डॉलर की रकम से हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक सौदा करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सॉवरेन वेल्थ फंड मौजूदा लेंसकार्ट शेयरों और नई इक्विटी के मिश्रण को खरीदने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप दे रहा है. इस समझौते पर जल्‍द मुहर लग सकती है. 

लेंसकार्ट की कीमत में होगा इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत में इस डील की घोषणा हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो वह लेंसकार्ट के मूल्यांकन को 4 बिलियन डॉलर से अधिक तक बढ़ा देगी. पीयूष बंसल द्वारा स्थापित इस  कंपनी को केकेआर एंड कंपनी, सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प, टेमासेक होल्डिंग्स पीटीई और प्रेमजीइन्वेस्ट जैसे प्रमुख निवेशकों का भी समर्थन प्राप्त है.

2022  में 21 के मुकाबले कम हुई है फंडिंग 
लेंसकार्ट फंडिंग के इस मौजूदा कमी के दौर में इस सौदे को पूरा करने के लिए तैयार है. फंडिंग की कमी की ये स्थिति है कि लेट-स्टेज स्टार्ट-अप्स की फंडिंग में 2021 के मुकाबले 2022 में 50 प्रतिशत तक कम हो गई है. हालात ये हैं कि फंडिंग की कमी का सामना कर रहे स्‍टार्टअप जहां ले ऑफ के जरिए कॉस्‍ट कटिंग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कई ऐसे उपाय अपना रहे हैं जिससे कॉस्‍ट कट हो सके. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि इस डील को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और अंतिम सौदे में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. एडीआईए और लेंसकार्ट के प्रतिनिधियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

2010 में शुरू हुई थी लेंसकार्ट 
पीयूष बंसल ने अमित चौधरी के साथ 2010 में लेंसकार्ट की शुरुआत की थी. लेंसकार्ट आईवियर चश्मा और लेंस लीवरेजिंग तकनीक बेचता है. कंपनी जून में लगभग 400 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर जापान के ओनडेज़ इंक में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए सहमत हुई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंसल 48 महीनों के भीतर कंपनी के लिए एक आरंभिक पब्लिक ऑफर की भी योजना बना रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago