✕

होम / बिजनेस / प्रीति लोबाना के हाथों में आई Google India की कमान, जानिए कौन हैं ये और क्या होगी इनकी जिम्मेदारी?

प्रीति लोबाना के हाथों में आई Google India की कमान, जानिए कौन हैं ये और क्या होगी इनकी जिम्मेदारी?

Google ने भारत में प्रीति लोबाना को नया मैनेजर (Manager) और वाइस प्रेसिडेंड (Vice Preside नियुक्त करने की घोषणा की है. वह संजय गुप्ता की जगह लेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपनी लीडरशिप पोजिशन में बड़ा फेरबदल किया है. कंपनी ने भारत में प्रीति लोबाना को गूगल का नया मैनेजर (Manager) और वाइस प्रेसिडेंड (Vice President) बना दिया है.प्रीति लोबाना से पहले संजय गुप्ता इस पद पर थे. वहीं, अब संजय गुप्ता को प्रमोट करके कंपनी का एशिया पैसिफिक रीजन का नया प्रेसिडेंट (President) बना दिया है. तो आइए जानते हैं कि आखिर प्रीति लोबाना कौन हैं और अब वो अपने इस नए पद के साथ क्या-क्या जिम्मेदारियां निभाएंगी?

भारत की डिजिटल इकोनॉमी को देंगी रफ्तार

प्रीति लोबाना के पास गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के विस्तार की जिम्मेदारी होगी. साथ ही गूगल की स्ट्रैटजी को भारत में शेप देने का काम करेंगी. उनको भारत के मामले में गूगल के हर एक बड़े फैसले लेने की जिम्मेदारी होगी. प्रीति लोबना भारत की डिजिटल इकोनॉमी को रफ्तार देने का काम करेंगी, जो भारत सरकार का एक बड़ी मुहिम है. इसके अलावा लोबाना भारत में गूगल के सेल्स और प्रमोशन में सहयोग देंगी. अपने इस रोल में लोबाना, रोमा चौबे के साथ मिलकर काम करेंगी, जो अंतरिम मैनेजर होंगी। साथ ही वो गूगल इंडिया की डिजिटल नेटिव इंडस्ट्रीज की लीडरशिप मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर काम करेंगी.

लोबाना के पास 30 साल का एक्सपीरिएंस
लोबाना के पास टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल इंडस्ट्रीज में सीनियर लीडरशिप रोल में करीब 30 साल का एक्सपीरिएंस है. उनके पास बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और कस्टमर एक्सपीरिएंस सेक्टर में काम करने का अनुभव है.

पढ़ाई और करियर

हाल ही में लोबाना ने गूगल में पब्लिशर ऑपरेशन्स, क्वॉलिटी ऑपरेशन्स, लीडिंग ग्लोबल टीम एंड इनोवेटिव ऐड सॉल्यूशन जैसे कई सेक्टर में काम किया है. गूगल से पहले लोबाना नेटवेस्ट ग्रुप, अमेरिकन एक्सप्रेस, स्टैंडर्ड चार्टर बैंक और ANZ Grindlays बैंक में काम करने का अनुभव है. इन जगह पर उन्होंने बिजनेस स्ट्रैटजी, प्रोडक्ट मैनेजमेंट और ऑपरेशनल एक्सीलेंस समेत कई सेक्टर में काम किया है. प्रीति लोबाना ने अहमदाबाद के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की है. लोबाना का सफल ट्रैक रेकॉर्ड रहा है. उन्होंने अपने पूर्व संस्थानों में सफलतापूर्वक बड़े बदलाव किए हैं. साथ ही हाई परफॉर्मिंग टीम बनाने के साथ शानदार टैलेंट को निखारने का काम किया है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago