✕

होम / बिजनेस / US में अडानी ग्रुप पर आरोप लगाने वाले वकील देंगे इस्तीफा, ट्रंप के आने से पहले छोड़ेंगे पद

US में अडानी ग्रुप पर आरोप लगाने वाले वकील देंगे इस्तीफा, ट्रंप के आने से पहले छोड़ेंगे पद

अमेरिकी न्याय विभाग में अटार्नी ब्रायन पीस ने कहा है कि वो 10 जनवरी को इस्तीफा दें देंगे. पीस को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नियुक्त किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका में अडानी ग्रुप पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाले 53 साल के ब्रायन पीस ने एक बयान जारी कर अपने इस्तीफे का एलान किया. वह डोनाल्ड ट्रंप के पद संभालने से पहले इस्तीफा देंगे. अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस की प्रेस रिलीज में बताया गया कि पीस 10 जनवरी 2025 को न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटॉर्नी के पद से इस्तीफा देंगे. साथ ही यह भी बताया गया कि उनके जाने के बाद, पहली असिस्टेंट अमेरिकी अटॉर्नी कैरोलिन पोकोर्नी उनकी जगह कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी का पद संभालेंगी.

प्रेस रिलीज के जरिए दी जानकारी 
 
ब्रेऑन पीस  ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि "अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. इस महान जिले के 80 लाख से ज्यादा निवासियों को नुकसान से बचाने, कानून का पालन कराने और सभी लोगों के लिए नागरिक अधिकारों और सम्मान को बढ़ावा देने का मौका पाकर मैं गर्व महसूस करता हूं. इस पद पर रहते हुए मुझे इस जिले में सेवा और नेतृत्व का खास अनुभव मिला, जो अलग-अलग पृष्ठभूमियों और जीवन अनुभवों वाले लोगों से भरा है, लेकिन सभी एक साझा इंसानियत के बंधन से जुड़े हैं."  

"जब मैं इस ऑफिस को छोड़ रहा हूं, तो मैं हमेशा इस बात के लिए आभारी रहूंगा कि हमने अपने मिशन को आगे बढ़ाने, सही काम करने और सम्मान और ईमानदारी के साथ न्याय पाने के लिए कितना शानदार काम किया. मुझे भरोसा है कि यह ऑफिस भविष्य में भी बिना किसी पक्षपात, डर या दबाव के, और दया व सहानुभूति के साथ न्याय के लिए साहसिक रूप से काम करता रहेगा."

ब्रेऑन पीस ने अडानी पर लगाए थे आरोप

नवंबर में पीस के ऑफिस ने अडानी पर आरोप लगाए कि उन्होंने अमेरिकी निवेशकों को धोखा दिया और भारतीय सरकारी ठेके पाने के लिए रिश्वत देने की योजना छिपाई. हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को "बेबुनियाद" बताया. फिर, 30 नवंबर को गौतम अडानी ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़े यह कानूनी मामला एक चुनौती है, जिसका ग्रुप पहले भी सामना कर चुका है. राजस्थान के जयपुर में 51वें जेम और ज्वैलरी अवॉर्ड्स के दौरान गौतम अडानी ने कहा, "मैं आपको बता सकता हूं कि हर हमला हमें और मजबूत बनाता है और हर बाधा हमारे लिए एक ऐसा कदम बन जाती है जो अडानी ग्रुप को और भी मजबूती देता है."  

कौन हैं ब्रेऑन पीस?

ब्रेऑन पीस 53 साल के हैं और न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन के रहने वाले हैं. उन्हें 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नियुक्त किया था, और वे 20 जनवरी को राष्ट्रपति-निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप के पद संभालने से पहले इस्तीफा देंगे. पीस 2000 से 2002 तक ब्रुकलिन ऑफिस में एक संघीय अभियोजक के रूप में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में कानून के एक्टिंग प्रोफेसर के रूप में भी कुछ समय तक काम किया. इसके बाद, 2003 में वे वापस क्लियरी गॉटलीब नाम की लॉ फर्म में गए, जहां वे सफेदपोश अपराध मामलों की रक्षा (व्हाइट-कॉलर क्रिमिनल डिफेंस) में विशेषज्ञता रखते थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago