होम / बिजनेस / Lakshadweep के ट्रेंड करते ही टॉप गियर में भाग रहा इस कंपनी का शेयर

Lakshadweep के ट्रेंड करते ही टॉप गियर में भाग रहा इस कंपनी का शेयर

मालदीव विवाद के चलते लक्षद्वीप लगातार ट्रेंड में बना हुआ है. इसके परिणामस्वरूप लक्षद्वीप से किसी न किसी रूप में जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की लक्षद्वीप यात्रा (Lakshadweep) और उसके बाद शुरू हुए विवाद ने एक शेयर को काफी फायदा पहुंचाया है. प्रवेग लिमिटेड (Praveg Ltd) के शेयरों में इस विवाद की शुरुआत के बाद से ही लगातार तेजी देखने को मिल रही है. दरअसल, मालदीव के मंत्रियों की बयानबाजी से लक्षद्वीप एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन चुका है. सोशल मीडिया पर दिग्गज हस्तियों से लेकर आम यूजर्स तक सभी मालदीव के बजाए लक्षद्वीप जाने की सलाह दे रहे हैं. गूगल पर लक्षद्वीप के बारे में जानकारी खोजने वालों की संख्या में एकदम से उछाल आया है. इसका असर लक्षद्वीप से जुड़ी प्रवेग लिमिटेड जैसी कंपनियों के शेयरों पर भी नजर आ रहा है.

इतने चढ़ चुके हैं शेयर
प्रवेग लिमिटेड ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 50 टेंट हाउस बनाने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. मालदीव विवाद के बाद से इसके शेयरों में तेजी आ रही है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को कंपनी के शेयर में 20% की तेजी रही. ट्रेडिंग के दौरान शेयर 1037.50 रुपए तक पहुंच गए. इसी तरह, मंगलवार को भी तेजी का सिलसिला कायम रहा. इस दौरान, इस शेयर का भाव 1,219.10 रुपए तक जा पहुंचा, जो इसका 52 हफ्ते का हाई भी है. यह लगातार दूसरा दिन रहा जब प्रवेग लिमिटेड के शेयरों में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 42.41% का रिटर्न दे चुका है.

मजबूत है पोर्टफोलियो
एक महीने में प्रवेग लिमिटेड का शेयर 70.59%, छह महीने में 144.28% और एक साल में 266.15% ऊपर चढ़ा है. यानी इसमें पहले से तेजी आ रही थी और लक्षद्वीप के ट्रेंडिंग टॉपिक बनते ही उसकी स्पीड तेज हो गई है. साल 2019 में इस शेयर की कीमत महज 2.40 रुपए थी. शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें, तो कंपनी के प्रमोटर के पास 54.53 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.47% की है. कंपनी को देश के अलग-अलग हिस्सों में टेंट सिटी बनाने के ऑर्डर मिले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवेग लिमिटेड को 2013 में रण उत्सव के लिए कच्छ में टेंट सिटी विकसित करने का पहला बड़ा ऑर्डर मिला था, जो गुजरात सरकार ने दिया था. इसके बाद कंपनी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास टेंट सिटी विकसित की. प्रवेग ने 2023 में वाराणसी, दमन और दीव के लिए भी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हैं. साथ ही कंपनी अयोध्या में राम जन्म भूमि के पास टेंट सिटी बना रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago