होम / बिजनेस / 2024 के पहले आईपीओ से हुई छप्‍पर फाड़ कमाई, तीन गुना तक मिला मुनाफा

2024 के पहले आईपीओ से हुई छप्‍पर फाड़ कमाई, तीन गुना तक मिला मुनाफा

केसी एनर्जी के एक आईपीओ में निवेश करने के लिए जिसने भी 108000 रुपये लगाए आज उसकी राशि 366 प्रतिशत बढ़ते हुए 392290 रुपये बन चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 2024 में लिस्‍ट हुए केसी एनर्जी के आईपीओ ने उसके निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इस आईपीओ को जहां रिकॉर्डतोर्ड सब्सिक्रप्‍शन मिला तो वहीं जब आज ये लिस्‍ट हुआ तो इसने कमाई भी खूब करा दी. 54 रुपये प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ की लिस्टिंग 252 रुपये पर हुई है. यानी आईपीओ ने 366 प्रतिशत से भी ज्‍यादा का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है.  ये आईपीओ 28 दिसंबर को आया था. 

ग्रे मार्केट में चल रहा था ये प्राइस 
आईपीओ का ग्रे मार्केट में प्राइस चेक करें तो वहां इसका रेट 90 रुपये से ज्‍यादा दिखा रहा था. यानी इसे लेकर 166.67 प्रतिशत से ज्‍यादा का प्रीमियम दिखा रहा था. लेकिन उसके बाद जब ये आज लिस्‍ट हुआ तो सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए इसने जबरदस्‍त रिटर्न दिए. इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए एक लॉट 2000 शेयरों का रखा गया था, जिसमें रिटेल इंवेस्‍टर को 108000 रुपये का निवेश करना था. जिस किसी भी निवेशक को एक लॉट मिला उसे आज 395290 रुपये मिल गए. 

इतने गुना ओवरसब्‍सक्राइब हुआ था आईपीओ 
केसी एनर्जी के इस आईपीओ को जबर्दस्‍त रिस्‍पांस मिला था. कंपनी ने अपने इस आईपीओ में 29.5 लाख शेयर जारी करते हुए 15.93 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्‍य रखा था. आईपीओ का प्राइस बैंड 51 रुपये से 54 रुपये के बीच तय किया गया था. कंपनी का आईपीओ जब आया उससे पहले प्रमोटर्स की हिस्‍सेदारी 96.12 प्रतिशत थी. 

ये है कंपनी का पोर्टफोलिया
केसी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड कंपनी की स्‍थापना 2015 में हुई थी. कंपनी के सर्विस पोर्टफोलिया में इलेक्ट्रिक डिस्‍ट्रीब्‍यूसन के लिए प्रोडक्‍ट हैंडलिंग,कमीशनिंग, शामिल हैं. कंपनी 132 केवी और 400 केवी लेवल के सब स्‍टेशनों का रखरखाव और संचालन का काम देखती है. कंपनी राजस्‍थान राज्‍य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड जैसी संस्‍थाओं के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण प्रोजेक्‍ट पर काम करती है. 

ये भी पढ़ें : क्‍या लौट रहा है ओल्‍ड पैंशन का दौर, अब इस राज्‍य ने दिया कर्मचारियों को तोहफा
 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

2 hours ago

Meta-CRED डील पर उठे बड़े सवाल, डेटा स्वामित्व और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सऐप, क्रेड और भारतीय उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

2 hours ago

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, क्या आज भी जारी रहेगी गिरावट? निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ था. वहीं NSE एनएसई निफ्टी 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

2 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

18 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, क्या आज भी जारी रहेगी गिरावट? निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ था. वहीं NSE एनएसई निफ्टी 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

2 hours ago

सैमसोनाइट के बोर्ड में समीर सुनेजा की एंट्री, वैश्विक उपभोक्ता अनुभव को मिलेगा नया आयाम

समीर सुनेजा के पास उपभोक्ता वस्तु उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्हें बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, नवाचार, ब्रांड प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार का व्यापक अनुभव हासिल है.

2 hours ago

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

2 hours ago

Meta-CRED डील पर उठे बड़े सवाल, डेटा स्वामित्व और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सऐप, क्रेड और भारतीय उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

2 hours ago

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

21 hours ago