होम / बिजनेस / रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई इस अनुभवी बैंकर की एंट्री, बदलेगी अपनी फाइनेंस कंपनी का भी नाम

रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई इस अनुभवी बैंकर की एंट्री, बदलेगी अपनी फाइनेंस कंपनी का भी नाम

रिलायंस इंडस्ट्रीज में देश के अनुभवी बैंकर में शुमार केवी कामथ की शुक्रवार को औपचारिक तौर पर एंट्री हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज में देश के अनुभवी बैंकर में शुमार केवी कामथ की शुक्रवार को औपचारिक तौर पर एंट्री हो गई है. मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले समूह में कामथ को स्वतंत्र तौर पर डायरेक्टर बनाया है. इसके साथ ही समूह अपनी स्ट्रेटेजिक इंवेस्टमेंट कंपनी का नाम बदलने की सूचना भी स्टॉक मार्केट को जल्द देगी, जिसके लिए कंपनी के बोर्ड का फैसला आना बाकी है. 

पांच साल के लिए बने डायरेक्टर 

कामथ को रिलायंस ने पांच साल के लिए डायरेक्टर बनाया है, जो उनके चार्ज लेने की तारीख से शुरू होगा. इसके अलावा समूह की एक अन्य कंपनी रिलायंस स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (आरएसआईएल) का स्वतंत्र निदेशक और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है. 

ICICI से शुरू किया था 1971 में बैंकिंग सफर

कामथ ने 1971 में आईसीआईसीआई में अपना करियर शुरू किया और 1988 में एशियाई विकास बैंक में चले गए और 1996 में आईसीआईसीआई बैंक में विलय के बाद इसके प्रबंध निदेशक और सीईओ के तौर पर लौटे. उनके नेतृत्व में आईसीआईसीआई देश का नंबर एक प्राइवेट बना और टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग किया. आईसीआईसीआई ने बैंक के अलावा बीमा और असेट मैनेजमेंट के अलावा ग्लोबल तौर पर अपनी उपस्थिति को दर्ज किया. 

2015 तक बने रहे बैंक के चेयरमैन

2009 में प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में कामथ रिटायर होकर 2015 तक आईसीआईसीआई बैंक के अध्यक्ष बने रहे. कामथ इंफोसिस के भी चेयरमैन रह चुके हैं. 2015 में उन्हें ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित न्यू डेवलपमेंट बैंक के पहले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था, जहां से वे 2020 में रिटायर हो गए. वह वर्तमान में नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID) के अध्यक्ष हैं. 

रिलायंस बदलेगी अपनी कंपनी का नाम

RSIL का नाम बदलकर Jio Financial Services Limited (JFSL) कर दिया जाएगा और स्टॉक एक्सचेंजों में इसके डीमर्जर के बाद सूचीबद्ध किया जाएगा क्योंकि अभी ये कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से नाम में बदलाव करने का अनुमोदन पेंडिंग है. 21 अक्टूबर को रिलायंस ने कहा था कि वो अपनी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी आरएसआईएल को अलग कर देगी और इसका नाम बदलकर जेएफएसएल कर दिया जाएगा. 

VIDEO: अब से साधारण बसों में भी मिलेगी ट्रेन जैसी सुविधा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago