होम / बिजनेस / Kundan Green Energy सिक्किम में विकसित करेगी दो पावर प्रोजेक्‍ट, इतनी होगी इसकी लागत

Kundan Green Energy सिक्किम में विकसित करेगी दो पावर प्रोजेक्‍ट, इतनी होगी इसकी लागत

सिक्किम सरकार के साथ हुए इस समझौते में कुंदन ग्रीन एनर्जी 200 करोड़ रुपये की लागत से 18 मेगावाट दो जलविद्युत परियोजनाओं का निर्माण करेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुंदन ग्रीन एनर्जी ने सिक्किम सरकार के साथ मिलकर दो हाइड्रोपावर परियोजनाओं का निर्माण करने जा रही है. इन दोनों परियोजनाओं की लागत 200 करोड़ रुपये है. जबकि दोनों परियोजनाओं की क्षमता 12 मेगावॉट और 6 मेगावॉट है. इनका निर्माण सिक्क्मि के अपर म्‍योंग चू और लोअर म्‍योंग चू में होने जा रहा है. कुंदन ग्रीन एनर्जी छोटी और बड़ी हाईड्रोपॉवर परियोजनाओं का निर्माण करने में एक्‍सपर्ट मानी जाती है. 

क्‍या है इन परियोजनाओं की खास बात? 
कुंदन ग्रीन एनर्जी का सरकार से जो समझौता हुआ है उसके अनुसार अपर म्योंग चू परियोजना की लागत 120 करोड़ रुपये है जबकि लोअर म्योंग चू की लागत 80 करोड़ रुपये है. अपर म्‍योंग चू का संयंत्र 12 मेगावाट बिजली पैदा करेगा, जबकि लोअर म्‍योंग चू परियोजना 06 मेगावाट बिजली पैदा करेगी. इससे सिक्किम में कुंदन ग्रीन एनर्जी का जलविद्युत उत्पादन बढ़कर 50 मेगावाट से अधिक हो जाएगा.  कुंदन ग्रीन एनर्जी के पास इन्‍हें विकसित करने का अच्‍छा अनुभव है. 

क्‍या बोले कंपनी के निदेशक? 
कुंदन ग्रीन एनर्जी के निदेशक अपूर्व गोयल ने कहा, भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, विशेष रूप से जलविद्युत में हमारा योगदान महत्वपूर्ण रहा है. एक मजबूत और बढ़ती उपस्थिति के बावजूद, हमारी मुख्य ताकत डिलीवरी में उत्कृष्टता है. जबकि कमीशनिंग संयंत्रों में उद्योग का औसत 8-10 वर्ष है, ग्रीनफील्ड संयंत्रों सहित हमारा औसत केवल 4-5 वर्ष है. 
हमारी दूसरी अनोखी ताकत यह है कि देश भर में चल रही हमारी कई परियोजनाएं कई कारणों से वर्षों से पूरी तरह से बंद होने की स्थिति में अधिग्रहण कर ली गईं. हमने कोविड के दौरान भी दो साल के रिकॉर्ड समय में इन अनावश्यक परियोजनाओं को नवीनीकृत, उन्नत और अनुकूलित करके इष्टतम प्रदर्शन की स्थिति में लाने का काम किया है. हम राज्य की ग्रीनफील्ड जलविद्युत क्षमता को अनुकूलित करने के लिए साझेदारी में सिक्किम सरकार का विश्वास प्राप्त करने के लिए उत्साहित हैं.

इससे पहले इन परियोजनाओं पर काम कर चुकी है कंपनी 
कुंदन ग्रीन एनर्जी इससे पहले राज्‍य में 15 मेगावॉट की चार परियोजनाओं का निर्माण कर चुकी है. कंपनी ने जिन चार परियोजनाओं का निर्माण किया है उनमें  लोअर लॉग्‍याप, मियोंग चू, कालेक्‍स खोला, और रॉबम चू जैसी परियोजनायें शामिल हैं. अब कंपनी इसके बाद अपर म्‍योंग चू और लोअर म्‍योंग चू में 12 और 9 मेगावॉट की परियोजनाओं का निर्माण कर रही है. 

ये भी पढें: दिल्‍ली में आखिर 100 में से 20 लोग क्‍यों खरीद रहे हैं EV? विस्‍तार से जानिए इसकी वजह
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago