✕

होम / बिजनेस / Kronox Lab कर रही है IPO लाने की तैयारी, क्या आपको पता है सारी जानकारी?

Kronox Lab कर रही है IPO लाने की तैयारी, क्या आपको पता है सारी जानकारी?

Kronox Lab का संबंध गुजरात के वड़ोदरा से है और यह कंपनी उच्च-स्तरीय फाइन केमिकल्स का निर्माण करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) में कई कंपनियां अपने IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लेकर आई हैं और IPO को लेकर अब लोग काफी उत्सुक भी नजर आते हैं. हाल ही में टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का IPO था, जिसे सिर्फ 60 मिनट के अंदर ही पूरी तरह सबस्क्राइब कर दिया गया था. अब एक अन्य कंपनी Kronox Lab अपना IPO लेकर आने के बारे में विचार कर रही है और कंपनी के SEBI के समक्ष DRHP भी जमा कर दिया है.

Kronox Lab इकट्ठा करेगी 150-180 करोड़
DRHP (ड्राफ्ट-रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) जमा करने वाली Kronox Lab का संबंध गुजरात के वड़ोदरा से है और यह कंपनी उच्च-स्तरीय फाइन केमिकल्स का निर्माण करती है. इस IPO के माध्यम से कंपनी 150-180 करोड़ रुपये इकठ्ठा करना चाहती है. SEBI के समक्ष जमा किये गए DRHP के अनुसार Kronox के IPO में 45 करोड़ रुपयों की कीमत वाले नए शेयर जारी किये जायेंगे और OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 78 लाख इक्विटी शेयरों को जारी किया जाएगा. ये शेयर कंपनी के प्रमोटर्स जोगिंदरसिंह जसवाल, केतन रमानी और प्रीतेश रमानी के द्वारा जारी किये जायेंगे. इनमें से प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से से 26 लाख इक्विटी शेयर OFS के लिए प्रदान किये जायेंगे. 

पैसों का इस्तेमाल कहां करेगी कंपनी?
कंपनी द्वारा जमा किये DRHP दस्तावेज की मानें तो अपने IPO के माध्यम से इकट्ठा होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी द्वारा कैपिटल से संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा. इतना ही नहीं, आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ती के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल किया जाएगा. दूसरी तरफ OFS से प्राप्त होने वाली राशि का भुगतान सीधे तौर पर शेयरहोल्डर्स के साथ किया जाएगा. Kronox के उत्पादों की बात करें तो इनका इस्तेमाल विभिन्न इंडस्ट्रीज में मौजूद भिन्न-भिन्न यूजर्स के लिए किया जाता है, जिनमें फार्मास्यूटिकल फार्मूलेशन, API (एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडियंट), बायोटेक, वैज्ञानिक रिसर्च और टेस्टिंग के लिए भी किया जाता है. 

Kronox Lab का प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान Kronox को ऑपरेशन्स की बदौलत कुल 95.6 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी. हालांकि इस दौरान कंपनी का EBITDA 22 करोड़ दर्ज किया गया था. इस समयावधि के दौरान कंपनी को टैक्स की कटौती के बाद 16.6 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ था. कंपनी के IPO ऑफर का जिम्मा पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स (Pantomath Capital Advisors) के जिम्मे है. आपको बता दें कि कंपनी के शेयरों को NSE (राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज) के साथ-साथ BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर भी लिस्ट किया जाएगा. 
 
यह भी पढ़ें: Google के इस फैसले से डिलीट हो सकता है आपका अकाउंट, इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

20 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago