होम / बिजनेस / ब्रैंड वैल्यू में रणवीर सिंह से पिछड़े विराट, टॉप 25 में नहीं है एक भी महिला स्पोर्ट्सपर्सन

ब्रैंड वैल्यू में रणवीर सिंह से पिछड़े विराट, टॉप 25 में नहीं है एक भी महिला स्पोर्ट्सपर्सन

इस साल की रिपोर्ट में सबसे खास बात ये है कि, लिस्ट में मौजूद टॉप 25 सेलिब्रिटीज की एस्टीमेटेड ब्रैंड वैल्यू में सालाना आधार पर लगभग 29% का इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्रोल (Kroll) की सेलेब्रिटी ब्रैंड वैल्यू रिपोर्ट 2022 रिलीज हो चुकी है. सिनेमा और स्पोर्ट्स जगत के बहुत से महत्त्वपूर्ण लोगों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. इस साल की रिपोर्ट में सबसे खास बात ये है कि, लिस्ट में मौजूद टॉप 25 सेलिब्रिटीज की एस्टीमेटेड ब्रैंड वैल्यू में सालाना आधार पर लगभग 29% का इजाफा हुआ है और इस साल यह वैल्यू 1.6 बिलियन के आंकड़े तक जा पहुंची है. 

रणवीर सिंह से पिछड़े विराट कोहली
विराट कोहली लगातार पिछले 5 सालों से ब्रैंड वैल्यू के सम्बन्ध में टॉप पोजीशन पर बने हुए थे लेकिन इस साल रणवीर सिंह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. रणवीर सिंह साल 2022 के सबसे वैल्युएबल सेलेब्रिटी बन गए हैं. रणवीर सिंह की टोटल ब्रैंड वैल्यू 181 मिलियन डॉलर्स है और सालाना आधार पर इसमें 115% की वृद्धि देखने को मिली है. रणवीर के बाद लिस्ट में अगला नाम विराट कोहली का है जिनकी ब्रैंड वैल्यू 176 मिलियन डॉलर्स है और विराट के बाद अगले पायदान पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अपना नाम दर्ज करवाया है जिनकी ब्रैंड वैल्यू 153.6 मिलियन डॉलर्स है. शाहरुख खान इस लिस्ट में 10वें पायदान पर मौजूद हैं और उनकी संभावित ब्रैंड वैल्यु 55 मिलियन डॉलर्स है.

टॉप 25 में नहीं है एक भी महिला स्पोर्ट्सपर्सन
कमाल की बात ये है कि, क्रोल की सेलेब्रिटी ब्रैंड वैल्यू रिपोर्ट के टॉप 25 सेलिब्रिटीज में सिर्फ एक महिला स्पोर्ट्सपरसों का नाम ही मौजूद है. यह महिला स्पोर्ट्सपर्सन कोई और नहीं बल्कि मशहूर बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिन्धु हैं जिनकी ब्रैंड वैल्यू 26.5 बिलियन डॉलर्स है और इस लिस्ट में वह 23वें पायदान पर मौजूद हैं. रिपोर्ट की मानें तो अलिया भट्ट की ब्रैंड वैल्यू 102.9 मिलियन डॉलर्स है. लिस्ट के टॉपर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं और रिपोर्ट के अनुसार उनकी संभावित ब्रैंड वैल्यू 82.9 बिलियन डॉलर्स है. 

इस वजह से विराट से आगे निकले रणवीर सिंह
विराट कोहली ब्रैंड वैल्यू कि इस दौड़ में क्यों पिछड़ गए और पिछले एक साल के दौरान अपनी फिल्मों द्वारा अच्छी परफॉरमेंस न देने के बावजूद रणवीर सिंह आगे कैसे निकल गए ये सवाल आपके मनन में भी जरूर आ रहा होगा. इस बारे में Slideshare के पूर्व को-फाउंडर अमित रंजन का कहना है कि, रणवीर की फिल्मों ने बेशक काफी अच्छा परफॉर्म न किया हो लेकिन पिछले एक साल के दौरान वो एक स्टाइल आइकॉन के रूप में उभरे हैं और यह पिछले साल के मुकाबले उनकी ब्रैंड वैल्यू में 115% की बढ़त के लिए एक काफी बड़ा फैक्टर साबित हुआ है. 

साउथ-इंडियन एक्टर्स भी नहीं हैं पीछे
क्रोल की इस लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दक्षिणी भारत के सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि लिस्ट में साउथ इंडियन सेलिब्रिटीज को भी शामिल किया गया है. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मन्दाना का नाम शामिल है. आपको बता दें पिछले कुछ समय के दौरान साउथ इंडियन इंडस्ट्री में उनका उदय उल्लेखनीय है.

यह भी पढ़ें: मुफ्त की फाइनेंशियल एडवाइज देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा SEBI

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

35 minutes ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

54 minutes ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

16 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

16 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

18 hours ago

बड़ी खबरें