✕

होम / बिजनेस / Kotak Mahindra खरीदेगा स्टैंडर्ड चार्टर्ड का पर्सनल लोन कारोबार, बैंक को इस तरह होगा फायदा

Kotak Mahindra खरीदेगा स्टैंडर्ड चार्टर्ड का पर्सनल लोन कारोबार, बैंक को इस तरह होगा फायदा

अशोक वासवानी के तहत किया गया यह पहला बड़ा अधिग्रहण है, जिन्होंने 1 जनवरी को कोटक महिंद्रा बैंक के MD&CEO के रूप में पदभार संभाला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने रिटेल लोन बिजनेस के विस्तार के लिए बड़ा प्लान बनाया है. वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक इंडिया की पर्सनल लोन बुक का अधिग्रहण करेगा. स्टैंडर्ड चार्टर्ड की पर्सनल लोन बुक का आउटस्टैंडिंग करीब 4,100 करोड़ रुपये है. कोटक महिंद्रा बैंक ने 18 अक्टूबर को को इस डील का ऐलान किया. इस डील में 'स्टैंडर्ड लोन' के रूप में क्लासिफायड लोन शामिल होंगे. यह डील रेगुलेटरी एप्रूवल मिल जाने पर तीन महीने के अंदर पूरी हो जाएगी. कोटक महिंद्रा बैंक प्राइवेट बैंक है, यह इंडिया के बड़े बैंकों में से एक है.

इस अधिग्रहण से क्या फायदा?

कोटक महिंद्रा बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि ये अधिग्रहण कोटक महिंद्रा बैंक के बड़े पैमाने पर बदलाव और ग्राहक-केंद्रित विकास पर ध्यान फोकस करने की रणनीति के मुताबिक ही है. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की हाई क्वालिटी वाली लोन बुक कोटक महिंद्रा बैंक को समृद्ध ग्राहक वर्ग में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद करेगी और खुदरा लोन क्षेत्र में इसकी लीडरशिप को और मजबूत करेगी. कोटक महिंद्रा बैंक का लक्ष्य मौजूदा स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर्सनल लोन ग्राहकों के लिए बिना किसी रुकावट के ट्रांजिशन को सुनिश्चित करना है. इसके लिए वो अपनी टेक्नोलॉजी विशेषज्ञता और क्वालिटी कस्टमर सर्विसेज का फायदा उठाएगी.

कोटक महिंद्रा बैंक के कंज्यूमर बैंक के हेड प्रोडक्ट्स अंबुज चंदना का कहना है कि भारत का अनसिक्योर्ड लोन मार्केट कोटक के लिए महत्वपूर्ण विकास क्षमता मुहैया करता है. खासतौर पर ऊंचे सेगमेंट में. हमारा मजबूत रिस्क मैनेजमेंट, कस्टमर सेंट्रिक प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी-संचालित दृष्टिकोण हमें सतत विकास के लिए तैयार करते हैं.

पहला बड़ा अधिग्रहण

अशोक वासवानी के तहत किया गया यह पहला बड़ा अधिग्रहण है, जिन्होंने 1 जनवरी को MD&CEO के रूप में पदभार संभाला. इससे पहले, उदय कोटक के तहत, बैंक कथित तौर पर सिटीबैंक के भारतीय ग्राहकों के बिजनेस को खरीदने पर विचार कर रहा था, जिसमें क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो भी शामिल था. हालांकि, एक्सिस बैंक ने वो पोर्टफोलियो खरीद लिया था. आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने 24 अप्रैल को कोटक महिंद्रा बैंक को डिजिटल चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया था. कोटक महिंद्रा बैंक के IT सिस्टम में रेगुलेटर ने खामियां देखी थी, जिसके बाद ये प्रतिबंध लगाए गए थे.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

13 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

13 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago