✕

होम / बिजनेस / Kotak Alternate के आइकॉनिक फंड ने जुटाए इतने हजार करोड़ रुपये, ये रही खास बात 

Kotak Alternate के आइकॉनिक फंड ने जुटाए इतने हजार करोड़ रुपये, ये रही खास बात 

कोटक आइकॉनिक फंड अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, डीआईएफसी और हांगकांग सहित पांच अपतटीय क्षेत्राधिकारों से निवेश स्वीकार करने में भी सक्षम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड (कोटक ऑल्ट) के कोटक आइकॉनिक फंड ने सफलतापूर्वक 2000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. ओपन-एंडेड फंड को लाने का मकसद एक इक्विटी मल्टी-एडवाइजर पोर्टफोलियो समाधान के रूप में लाने का रहा है. फंड ने बाजार पूंजीकरण और बाजार के ट्रेंड को देखते हुए ज्यादा फायदा उठाने के लिए पोर्टफोलियो में एसेट अलोकेशन में बदलाव (टैक्टिकल अलोकेशन) में डाइवर्सिफाइड एक्टिव और पैसिव रणनीतियों को अपनाकर एक लचीला अप्रोच बनाए रखा है.

आज के गतिशील निवेश के माहौल में, निवेशकों के लिए बढ़ती अस्थिरता और लगातार बदलते बाजार के माहौल के साथ तालमेल बिठाना कठिन होता जा रहा है, जिससे निवेशकों के लिए मार्केट साइकिल में इक्विटी पोर्टफोलियो बनाना और बनाए रखना कठिन हो जाता है. कोटक आइकॉनिक फंड अपने अनुशासित फ्रेमवर्क-आधारित निवेश और जोखिम प्रबंधन (रिस्क मैनेजमेंट) के साथ निवेशकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए इसका समाधान करता है.

क्‍या बोली कंपनी की सीईओ? 
कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड की सीईओ - इन्‍वेस्‍टमेंट एंड स्‍ट्रैटेजी, लक्ष्मी अय्यर ने कहा कि एयूएम में 2000 करोड़ रुपये की यात्रा निवेशकों के अटूट समर्पण, लचीलेपन और भरोसे का प्रतीक है, जिन्होंने भारतीय इक्विटी के क्षेत्र में कोटक आइकॉनिक को अपने पसंदीदा निवेश विकल्प के रूप में चुना है. कोटक आइकॉनिक फंड निवेशकों की इक्विटी में निवेश के लिए दक्षता और परिचालन में आसानी लाने में मदद करता है. फंड की अनुभवी पेशेवरों की टीम लगातार निवेश की रणनीतियों की पहचान करती है, जो इस फंड के निवेश के लक्ष्‍य के साथ मेल खाती हैं.

ये भी पढ़ें: ये शख्‍स बनाए गए वित्‍त आयोग के स्‍थायी सदस्‍य, इनके बारे में कितना जानते हैं आप?

लंबे शोध के बाद बनाया गया है फंड 
कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड के डिस्क्रिशनरी पोर्टफोलियो सॉल्यूशंस के हेड निशांत कुमार ने कहा कि कोटक आइकॉनिक निवेशकों को उनके इक्विटी आवंटन के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन प्रदान करता है. जो रणनीति के चयन, आवंटन और स्‍कीम के प्रदर्शन की निगरानी को गतिशील रूप से संभालता है. कोटक आइकॉनिक फंड कठोर अनुसंधान, अनुशासित फ्रेमवर्क-आधारित निवेश, जोखिम प्रबंधन और भारतीय आर्थिक स्थिति की गहरी समझ की नींव पर बनाया गया है.  कोटक आइकॉनिक फंड एक सेबी रजिस्‍टर्ड कैटेगरी III अल्‍टरनेटिव इन्‍वेस्‍टमेंट फंड (एआईएफ) है, जिसका प्रबंधन कोटक ग्रुप की अल्‍टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट शाखा, कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है. 

इन देशों से निवेश स्‍वीकार करता है फंड 
कोटक आइकॉनिक फंड अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, डीआईएफसी और हांगकांग सहित पांच अपतटीय क्षेत्राधिकारों से निवेश स्वीकार करने में भी सक्षम है, जो नॉन-रेजिडेंट्स को भारतीय इक्विटी बाजारों तक पहुंचने के लिए निवेश का एक सुविधाजनक मंच प्रदान करता है. कोटक ऑप्टिमस और कोटक आइकॉनिक के तहत कोटक ऑल्ट अलग-अलग निवेश के उद्देश्य वाले निवासी और अनिवासी दोनों निवेशकों को मल्‍टी-एसेट और इक्विटी डिस्क्रिशनरी पोर्टफोलियो (इक्विटी विवेकाधीन पोर्टफोलियो) समाधान प्रदान करता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

2 hours ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

2 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

12 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

13 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

2 hours ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

2 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

16 hours ago