✕

होम / बिजनेस / KOO के को-फाउंडर ने अपने नए वेंचर Billion Hearts के लिए जुटाया 33 करोड़ रुपये का फंड

KOO के को-फाउंडर ने अपने नए वेंचर Billion Hearts के लिए जुटाया 33 करोड़ रुपये का फंड

यह फंड कंपनी के ग्लोबल प्रोडक्ट निर्माण के मिशन को सहयोग करेगा. कंपनी ने यह फंड ब्लूम वेंचर्स, जनरल कैटलिस्ट और एथेरा से जुटाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

KOO एप के को-फाउंडर मयंक बिदावतका (Mayank Bidawatka) ने अपने नए वेंचर बिलियन हार्ट्स (Billion Hearts Software Technologies Pvt. Ltd) के लिए सीड फंडिंग जुटाई है. बिलियन हार्ट्स एक स्टील्थ-मोड स्टार्टअप है. इस स्टार्टअप ने तीन अलग अलग वेंचर्स से 33 करोड़ रुपये (4 मिलियन डॉलर) की सीड फंडिंग जुटाई है. यह फंड कंपनी के मिशन को सहयोग देगा, जिसका लक्ष्य एक ग्लोबल प्रोडक्ट बनाना है, जो दुनियाभर के स्मार्टफोन यूजर्स के काम को आसान बना देगा.   

मयंक बिदावतका की प्रतिक्रिया

इस मौके पर बिदावतका ने कहा है कि फंडिंग प्रक्रिया के दौरान सही निवेशकों का चयन करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि Billion Hearts को उन लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है, जिनकी वह सच में सराहना करते हैं. इनमें से कुछ के पास विश्व स्तरीय कंपनियों में निवेश और संचालन का दशकों का अनुभव है. मेरी इस यात्रा के दौरान सही साझेदारों का होना बहुत महत्वपूर्ण था. मुझे हमारे निवेशकों से समर्थन के साथ प्रोडक्ट को लेकर विश्वास भी देखने को मिला है. मैं दुनिया भर के यूजर्स के लिए एक हैप्पी प्रोडक्ट लाने के लिए तत्पर हूं. 

हजारों यूजर्स पहले ही ले चुके बीटा वर्जन का सब्सक्रिप्शन

इस फंडिंग राउंड में प्रमुख निवेशकों ने भाग लिया, जिनमें ब्लूम वेंचर्स (Blume Ventures) के कार्तिक बी. रेड्डी और मर्मिक मांकौडी, जनरल कैटलिस्ट (General Catalyst) के नीरज अरोड़ा और राहुल गर्ग और एथेरा (Athera Venture Partners) के रुत्विक दोशी शामिल हैं. यह वे लोग हैं जिनके पास निवेश और बड़ी टेक कंपनियों में संचालन का दशकों का अनुभव है. हालांकि प्रोडक्ट की जानकारी को अभी तक गुप्त रखा गया है. इस स्टार्टअप ने पहले ही हजारों बीटा साइन-अप्स प्राप्त कर लिए हैं और जल्द ही एक नए प्रोडक्ट की घोषणा करने के लिए तैयार है. Billion Hearts एक ऐसा प्रोडक्ट बना रहा है जो अरबों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसका वादा है कि यह वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव उत्पन्न करेगा. बता दें, बिलियन हार्ट्स वर्तमान में एक डिजिटल कंज्यूमर प्रोडक्ट पर काम कर रहा है जो वैश्विक बाजार और दर्शकों के लिए प्रासंगिक है. पहला प्रोडक्ट कुछ महीनों में बीटा लॉन्च होने वाला है. इसे बिलियन हार्ट्स वेबसाइट पर बीटा के लिए साइन अप करने वालों के लिए खोलने से पहले एक करीबी दायरे में लॉन्च किया जाएगा. उत्पाद के बीटा वर्जन के लिए पहले से ही हजारों यूजर्स सब्सक्रिप्शन ले चुके हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

10 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

12 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

13 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

13 hours ago

बड़ी खबरें