होम / बिजनेस / जानते हैं कौन सी कंपनियों की बाजार वैल्‍यू है 1 ट्रिलियन डॉलर

जानते हैं कौन सी कंपनियों की बाजार वैल्‍यू है 1 ट्रिलियन डॉलर

1 ट्रिलियन डॉलर इतना बड़ा अमाउंट है जितना की कई देशों की जीडीपी का साइज नहीं होता है, लेकिन क्‍या आप जानते हैं दुनिया में ऐसी कुछ कंपनियां हैं जिनकी बाजार वैल्‍यू 1000 अरब डॉलर है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

हमारी दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनकी जीडीपी एक ट्रिलियन से नीचे हैं, लेकिन वो देश अपनी जीडीपी ग्रोथ रेट को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसी कंपनियां भी हैं जिनकी मार्केट कैपिटलॉइजेशन  वैल्‍यू 1 ट्रिलियन डॉलर है. ऐसी दुनिया में 7 कंपनियां हैं और हाल ही में आठवीं  कंपनी इस क्‍लब में शामिल हुई है. आज हम आपको उन्‍हीं कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बाजार वैल्‍यू 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्‍यादा है. 

हाल ही में कौन सी कंपनी हुई है इस क्‍लब में शामिल 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में अमेरिका की एक कंपनी ने इस क्‍लब में एंट्री ली है. सेमीकंडक्‍टर बनाने वाली इस कंपनी का नाम है NVIDIA. ये अमेरिका की  सेमीकंडक्‍टर बनाने वाली एक बड़ी कंपनी है, जो पिछले महीने ही इस क्‍लब में शामिल हुई है. एक ट्रिलियन का मतलब है इस कंपनी की बाजार वैल्‍यू 1000 अरब डॉलर से ज्‍यादा हो चुकी है. सेमीकंडक्‍टर के बढ़ते बाजार में आने वाले समय में भी इस कंपनी की ग्रोथ बढ़ने की काफी उम्‍मीद है. 

एप्‍पल पहले ही शामिल है इस क्‍लब में 
इस क्‍लब में दुनिया में अपने बेहतरीन फोन के लिए जानी जाने वाली कंपनी एप्‍पल पहले से ही शामिल है. इस कंपनी ने 2018 में 1 ट्रिलियन का मार्केट कैपिटलाइजेशन हासिल किया था. उसके बाद तेजी से ग्रो करते हुए इस कंपनी ने बाजार में अपने प्रोडक्‍ट के जरिए ऐसी जड़ें जमाईं कि आज इस कंपनी का एम कैप 2.76 ट्रिलियन डॉलर हो गया है. मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार ये दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है. 

माइक्रोसॉफ्ट भी है इस क्‍लब में 
एप्‍पल के बाद जो कंपनी दूसरे नंबर पर इस क्‍लब में मौजूद है उनमें शामिल है सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट. मौजूदा समय में इस कंपनी का मार्केट कैप 2.48 मिलियन है. माइक्रोसॉफ्ट और एप्‍प्‍ल के बीच कुछ साल पहले तक नंबर वन के लिए काफी प्रतिस्‍पर्धा हुई. लेकिन 2018 में एप्‍पल ने पहले ये मुकाम हासिल किया और उसके बाद 2019 में माइक्रोसॉफ्ट भी इस क्‍लब में शामिल हो गयी. माइक्रोसॉफ्ट वही कंपनी है जिसने हाल ही में ओपन एआई के जरिए चैटबोट लॉन्‍च किया है. 

तीसरे नंबर पर है सउदी की कंपनी 
इस कड़ी में तीसरे नंबर पर आती है सउदी अरब की कंपनी अरामको. ये दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है. सउदी अरब की इस सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी भी 2019 में ही इस क्‍लब में शामिल हुई थी. इस कंपनी की मार्केट वैल्‍यू आज बाजार में 2.05 ट्रिलियन डॉलर है. ये कंपनी दुनिया के कई देशों को बड़ी मात्रा में तेल का निर्यात करती है. 

इस कंपनी का आप जानते ही हैं 
इस कड़ी में अगली कंपनी जेफ बेजोस की अमेजन है. अमेरिका की इस कंपनी का भी मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्‍यादा है. आज इस कंपनी का मार्केट कैप 1.25 ट्रिलियन डॉलर है. अमेजन का हेडक्‍वार्टर वाशिंगटन में है. ऑनलाइन बाजार की सबसे बड़ी कंपनी के तौर पर जानी जाने वाली ये कंपनी हर तरह के प्रोडक्‍ट को अपने प्‍लेटफॉर्म पर सेल करती है. इस कंपनी के भारत में पांच जगहों पर ऑफिस हैं. 
इस कंपनी के कई ऐप आपके मोबाइल में हैं 
आपको सोशल मीडिया से लेकर कई तरह की सोशल नेटवर्किंग प्रदान करने वाली कंपनी मेटा भी इस क्‍लब में शामिल है. ये कंपनी भी 1 ट्रिलियन डॉलर के क्‍लब में है. वर्ष 2021 में कंपनी का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन को पार कर गया था. आज इस कंपनी के कई एप आपके मोबाइल में हैं जिनमें फेसबुक, whats app और इंस्‍टाग्राम जैसे ऐप शामिल हैं. इन ऐप के जरिए ये कंपनी करोड़ों का कारोबार करती है. 

कार बनाने वाली कंपनी भी है इसमें शामिल  
इस कड़ी में आखिरी कंपनी है टेस्‍ला. इस कंपनी का मार्केट कैप भी एक ट्रिलियन से ज्‍यादा है. अपनी इलेक्‍ट्रिक कारों के चलते इस क्‍लब में शामिल हुए ईलॉन मस्‍क आज 1 ट्रिलियन के क्‍लब में शामिल हो चुके हैं. आज मस्‍क ने ट्रविटर को भी खरीद लिया है और वो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में एक हैं. उनकी कंपनी ने ये मुकाम 2021 में हासिल किया था. 

 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago