होम / बिजनेस / जानिए इस हफ्ते किस IPO को कर पाएंगे सब्‍सक्राइब और किसमें हुआ अलॉटमेंट? 

जानिए इस हफ्ते किस IPO को कर पाएंगे सब्‍सक्राइब और किसमें हुआ अलॉटमेंट? 

नए साल में आईपीओ को लेकर जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिल रहा है. आज जहां एक आईपीओ में अलॉटमेंट हो रहा है वहीं दूसरा आईपीओ 31 जनवरी को खुल रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस हफ्ते बाजार में दो कंपनियों के आईपीओ आए हैं. इसमें पहला नोवा एग्री का है जिसमें आप आज शाम तक अप्‍लाई कर सकते हैं. जबकि दूसरा आईपीओ EPAC Durable का है जिसमें आज अलॉटमेंट होने जा रहा है. ये आईपीओ जहां पहले ही दिन 77 गुना सब्‍सक्राइब हुआ था वहीं नोवा एग्री अभी तक 33 गुना तक सब्‍सक्राइब हो चुका है. अगर आपने EPAC Durable में लॉट अप्‍लाई किया है तो आज आप चेक कर सकते हैं कि ये आपको अलॉट हुआ या नहीं. 

EPAC Durable में चेक करें अलॉटमेंट 
EPAC Durable का आईपीओ 19 जनवरी को  खुला था जबकि 23 जनवरी तक लोग इसमें अप्‍लाई कर सकते हैं. आईपीओ को जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिला था और पहले ही दिन 77 प्रतिशत तक सब्‍सक्राइब हो गया था. उसके बाद आज आईपीओ में अलॉटमेंट हो रहा है.इस अलॉटमेंट को बीएसई की साइट पर चेक किया जा सकता है. आईपीओ को रिटेल सेगमेंट में जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिला था. जबकि एंकर इनवेस्‍टर ने भी इसमें जमकर निवेश किया था. 

क्‍या स्थिति है नोवा एग्रीटेक आईपीओ की? 
इसी तरह से अगर नोवा एग्रीटेक आईपीओ की स्थिति पर नजर डालें तो दूसरे दिन तक ये 33 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हो चुका है, और आज इसमें अप्‍लाई करने का आखिरी दिन है. इस आईपीओ के शेयर 39 रुपये से लेकर 41 रुपये तक मौजूद हैं. इस आईपीओ का लॉट 365 शेयर का है. नोवा एग्रीटेक को लेकर भी जबरदस्‍त रिस्‍पांस देखने को मिल रहा है. इसके 2,54,14,746 ऑफर फॉर सेल शेयरों के लिए 86,09,18,930 बोलियां मिल चुकी हैं.  नोवा एग्री के आईपीओ का साइज 143.81 करोड़ रुपये है. 

कब खुलेगा नोवा एग्रीटेक?
नोवा एग्रीटेक के लिए बिड अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख आज है. इसके बाद 29 जनवरी को कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट होगा जबकि ये 31 जनवरी को बाजार में लिस्‍ट होने जा रहा है. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 39 से 41 रुपये है. जबकि ग्रे मार्केट में नोवा एग्रीटेक के शेयर 20 रुपये प्रीमियम पर ट्रेंड कर रहे हैं. जानकारों का मानना है कि 41 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से नोवा एग्रीटेक के शेयर 61 रुपये पर लिस्‍ट हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: इस कंपनी ने लॉन्‍च किया नया म्यूचुअल फंड, जानिए कितने से कर सकते हैं निवेश
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago