होम / बिजनेस / जान लीजिए किस बैंक ने अडानी पर लगाया कितना पैसा?

जान लीजिए किस बैंक ने अडानी पर लगाया कितना पैसा?

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से कहा था कि वो बताएं कि आखिर किस बैंक ने कितना पैसा अडानी ग्रुप पर लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मौजूदा समय में भारत के बिजनेस बाजार में हर किसी की जुबान पर अडानी की कंपनियों का नाम है. विपक्ष जहां ये कह रहा है कि एलआईसी और एसबीआई जैसे बैंकों का पैसा डूब गया है वहीं दूसरी ओर सभी लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर किस बैंक ने अडानी पर कितना पैसा लगाया है, क्‍योंकि जिन बैंकों ने पैसा लगाया है उनमें करोड़ों लोगों की मेहनत की कमाई जमा है. ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर किस बैंक ने कितना पैसा लगाया है. आज हम अपनी इस स्‍टोरी में आपको यही बताने जा रहे हैं. 

SBI ने कितना लगाया पैसा 
देश का सबसे बड़ा बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया है. इस बैंक का नाम पहले दिन से सामने आ रहा है कि आखिर इसने अडानी की कंपनियों में कितना पैसा लगाया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक ने अडानी ग्रुप को 27 हजार करोड़ रुपये का लोन दिया हुआ है.  बैंक के अनुसार ये उसके कुल लोन का मात्र 0.8 प्रतिशत है. बैंक के अनुसार अडानी को दिए गए लोन को लेकर कोई रिस्‍क नहीं है.

BOB ने कितना दिया लोन 
बैंक ऑफ बड़ौदा का कहना है कि उसने अडानी ग्रपु को जो लोन दिया है वो उसके टॉप 10 लोन में भी शामिल नहीं है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने जो पैसा लगाया है वो उसका करीब 30 फीसदी लोन ज्‍वॉइंट वेंचर्स और पीएसयू यानी सरकारी कंपनियों का है. बैंक ऑफ बड़ौदा भी देश का एक बड़ा बैंक है यहां भी करोड़ों लोगों की रकम जमा है ऐसे में बीओबी ने भी रिजर्व बैंक के कहने के बाद अपने लोन का एमाउंट बता दिया है. 

पंजाब नेशनल बैंक ने कितना दिया लोन 
पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है. इस बैंक का कहना है कि उसने अडानी ग्रुप को 7000 करोड़ रुपये का लोन दिया हुआ है. 7000 करोड़ रुपये में से 6300 करोड़ रुपये फंडेड एक्‍सपोजर का है. पीएनबी अडानी ग्रपु को जो 2500 करोड़ रुपये जो लोन दिया है वो एयरपोर्ट के लिए दिया हुआ है. 

एक्सिस और इंडसइंड ने दिया कितना लोन 
इसी तरह एक्सिस बैंक ने अडानी ग्रुप को जो लोन दिया है वो आउटस्‍टैंडिंग नेट एडवांस्‍ड का महज 0.94 प्रतिशत है. एक्सिस बैंक का कहना है कि फंड बेस्‍ड आउटस्‍टैंडिंग नेट एडवांसेज का 0.29 प्रतिशत, नॉन फंड बेस्‍ड आउटस्‍टैंडिंग नेट एडवांस्‍ड का 0.58 प्रतिशत और इंवेस्‍टमेंट नेट एडवांसेज का 0.7 प्रतिशत है. इसी तरह इंडस्‍इंड बैंक ने अडानी को जो लोन दिया है वो उसकी लोन बुक का 0.49 प्रतिशत है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

17 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago