होम / बिजनेस / Budget 2023: वित्त मंत्री ने बजट में जिस 'श्री अन्न' का किया जिक्र, जानें क्या है वो

Budget 2023: वित्त मंत्री ने बजट में जिस 'श्री अन्न' का किया जिक्र, जानें क्या है वो

'भारत के परंपरागत समाज में मोटे अनाज पहले से ही खानपान में शामिल हैं, लेकिन इनका उत्पादन बढ़ाकर इसे दुनियाभर में निर्यात करने की योजना है'.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया. बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने 'श्री अन्न' का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए एक योजना शुरू की जाएगी. इसके बाद से श्री अन्न पर चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, मोटे अनाज (मिलेट्स) को श्री अन्न नाम दिया गया है. इसे देवान्न भी कहा जाता है. बता दें कि श्री अन्न को अनाज में सर्वश्रेष्ठ और सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है.

ये है योजना का मकसद
निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि बाजरा, कोदो, सामा, कुटकी, रागी और रामदाना जैसे मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार 'श्री अन्न' योजना शुरू कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत के परंपरागत समाज में मोटे अनाज पहले से ही खानपान में शामिल हैं, लेकिन इनका उत्पादन बढ़ाकर इसे दुनियाभर में निर्यात करने की योजना है. वित्त मंत्री ने आगे कहा, 'हम अच्छा स्वास्थ्य देने वाले इन भोज्य पदार्थ की मदद से दुनिया को भारत की परंपरा से अवगत करा सकते हैं'.

अब मिल रहा अच्छा दाम
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित कर उनकी मदद के लिए राष्ट्रीय मिलेट्स संस्थान का गठन किया जाएगा. कृषि क्षेत्र के लिए स्टोरेज क्षमता भी बढ़ाई जाएगी, जिससे किसान अपनी कृषि उपज को संभालकर रख सकें. गौरतलब है कि कोरोना संकट में मोटे अनाजों से मिलने वाली ताकत की खूब चर्चा हुई थी, इसके बाद श्री अन्न के प्रयोग में वृद्धि हुई है. एक रिपोर्ट बताती है कि छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के चलते राज्य में कोदो, कुटकी और रागी की खेती को लेकर किसानों का रुझान बदला है. पहले उनके उपज का सही भाव नहीं मिल पाता था, लेकिन अब यह अच्छे दाम में बिकने लगा है.

श्री अन्न ही क्यों?
मोटे अनाज का नाम श्री अन्न ही क्यों रखा गया, इसकी भी एक वजह है. दरअसल, सरकार इस साल अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मना रही है. चूंकि इसे भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ते हुए नई पहल की शुरुआत की गई है. अनाज को संस्कृत में अन्नम और हिन्दी में अन्न कहा जाता है. जबकि श्री शब्द का प्रयोग किसी शुभ शुरुआत या वस्तु के लिए किया जाता है. इसलिए इस पहल को 'श्री अन्न' नाम दिया गया है. इसके जरिए सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देगी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

1 hour ago

Dalmia Bharat Sugar का Q1 मुनाफा दबाव में, गन्ने की ऊंची कीमतों का दिखा असर; रेवेन्यू ₹848 करोड़

Dalmia Bharat Sugar ने जून तिमाही में ₹848 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. गन्ने की ऊंची कीमतों और कम बिक्री वॉल्यूम के चलते कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा, हालांकि बेहतर चीनी कीमतों ने कुछ राहत दी.

1 hour ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

1 hour ago

तेल संकट के बीच बड़ी खबर! ईरान-ओमान में होर्मुज पर समझौते का ढांचा तैयार

मौजूदा तनाव के बावजूद इस रास्ते से ऊर्जा की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन सप्लाई प्रभावित हुई है. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य होती है, तो वैश्विक बाजार में तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की उपलब्धता बढ़ सकती है.

5 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 5 हफ्तों में बढ़ा 2.5 लाख करोड़ का खजाना

विदेशी मुद्रा भंडार के साथ देश के गोल्ड रिजर्व में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.685 अरब डॉलर बढ़कर 104.743 अरब डॉलर हो गया.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

1 hour ago

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

1 hour ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

1 hour ago

Dalmia Bharat Sugar का Q1 मुनाफा दबाव में, गन्ने की ऊंची कीमतों का दिखा असर; रेवेन्यू ₹848 करोड़

Dalmia Bharat Sugar ने जून तिमाही में ₹848 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. गन्ने की ऊंची कीमतों और कम बिक्री वॉल्यूम के चलते कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा, हालांकि बेहतर चीनी कीमतों ने कुछ राहत दी.

1 hour ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 hours ago