✕

होम / बिजनेस / जानिए क्या होती है Natural Farming, इससे किसानों को कैसे होगा फायदा?

जानिए क्या होती है Natural Farming, इससे किसानों को कैसे होगा फायदा?

इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेचुरल फार्मिंग (Natural Farming) के लिए 10 हजार ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने की घोषणा की है. इससे किसानों को काफी फायदा होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आप जानते हैं नेचुरल फार्मिंग (Natural Farming) क्या होती है और आपको इससे कितंना लाभ मिल सकता है? अगर नहीं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. हाल ही में पेश किए गए बजट में भी सरकार ने नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद से ही किसानों के मन में भी यह सवाल आ रहा है कि ये मदद किस तरह दी जाएगी और इससे उन्हें कैसे फायदा मिलेगा? तो आइए आज हम आपको इन सभी सवालों के जबाव देते हैं.

कृषि मंत्रालय से किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां 50 प्रतिशत से अधिक आबादी आज भी खेती पर निर्भर है. किसानों के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है और उन्हें ट्रेनिंग भी प्रदान कर रही है. इसी के तहत भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों को नेचुरल फार्मिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस प्रशिक्षण में किसानों को नेचुरल फार्मिंग से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिसमें केमिकल फ्री खेती के फायदे और केमिकल युक्त खादों के नुकसान शामिल हैं. उन्हें बताया जाएगा कि केमिकल युक्त खादों का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे खेत की मिट्टी भी खराब हो जाती है. इस ट्रेनिंग में किसानों को नेचुरल फार्मिंग के लिए विभिन्न तकनीकें भी सिखाई जाएंगी.

10 हजार ट्रेनिंग सेंटर होंगे स्थापित

इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए लगभग 10,000 ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है. यहां किसानों को नेचुरल फार्मिंग की विभिन्न विधियों की शिक्षा दी जाएगी. हालांकि, इन सेंटर्स के स्थान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

नेचुरल फार्मिंग के फायदे

1. नेचुरल फॉर्मिंग से अगले एक साल में एक करोड़ किसान जुड़ेंगे. सरकार इसके जरिए दाल और तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर देगी. इसके लिए प्रोडक्शन, स्टोरेज और मार्केटिंग पर फोकस बढ़ाया जाएगा. 
2. सरकार खासतौर पर सरसों, मूंगफली, सनफ्लॉवर और सोयाबीन जैसी फसलों के उत्पादन पर ध्यान देगी. इससे बेहतर कृषि प्रथाओं को बढ़ावा मिलेगा और रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होगी.

इसे भी पढ़ें-BSNL 5G की टेस्टिंग हुई सफल, केंद्रीय मंत्री ने खुद वीडियो कॉल करके दी नेटवर्क को हरी झंडी

3. सरकार का मानना है कि नेचुरल फार्मिंग न केवल मिट्टी के स्वास्थ्य और जैव विविधता को बढ़ाती है. 
4. नेचुरल फार्मिंग न केवल किसानों के लिए बल्कि खेती की जमीन के लिए भी लाभकारी है. 
5. नेचुरल फार्मिंग अपनाने से किसानों को केमिकल और फर्टिलाइजर पर खर्च नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा ये किसानों के लिए खेती की लागत को भी कम करती है.

6. इस तरीके से की गई खेती की उपज को सब्जी मंडियों में अच्छे दाम मिलते हैं, जिससे किसानों को कम लागत पर अधिक मुनाफा होता है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

5 hours ago