होम / बिजनेस / Stock Market Crash: गुलजार बाजार को आखिर लग गई किसकी नजर? सामने आए ये कारण

Stock Market Crash: गुलजार बाजार को आखिर लग गई किसकी नजर? सामने आए ये कारण

शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) नए साल की सबसे बड़ी गिरावट का सामना कर रहा है. इस सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. दोपहर ढाई बजे तक सेंसेक्स 1,452.80 अंक टूटकर 71,675.98 और निफ्टी 423.60 अंक फिसलकर 21,608.70 के लेवल पर आ गया था. मार्केट की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई और वक्त के साथ-साथ इसमें इजाफा होता चला गया. बाजार में आई इस गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं.  

बैंकिंग शेयरों में हुई बिकवाली
शेयर बाजार की गिरावट की एक बड़ी वजह है बैंकिंग सेक्टर के शेयरों की बिकवाली. आज HDFC सहित अधिकांश बैंकों के शेयरों में मंदी का रुख रहा. इसके साथ ही नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) के शेयरों में भी गिरावट देखी गई. इसके अलावा, मुनाफावसूली ने भी बाजार की चाल को प्रभावित किया. दरअसल, पिछले कुछ दिनों में स्टॉक मार्केट ने अच्छी-खासी तेजी हासिल की थी. लिहाजा, आशंका बनी हुई थी कि निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं और यह आशंका अब सच साबित हो गई है.

ये भी पढ़ें - पहले से मजबूत हुआ ये सरकारी बैंक, एक लाख करोड़ के पार पहुंचा मार्केट कैप 

इस वजह से भी चाल प्रभावित
वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर एक महीने के हाई पर कारोबार कर रहा है. डॉलर की मजबूती का मतलब है रुपया का कमजोर होना, जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. ऐसी स्थिति में निवेशक, खासकर विदेशी निवेशक बेहद सतर्क हो जाते हैं. इसके अलावा, नई बीमारी 'डिजीज एक्स' को लेकर बढ़ रही चिंता भी बाजार को प्रभावित करने वाले कारकों में शामिल है. इस बीमारी को कोरोना से 20 गुना ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इसे लेकर जल्द एक बैठक करने वाला है. यदि इस बीमारी का खतरा बढ़ता है, तो उसका मार्केट पर भी असर संभव है. शेयर बाजार में आज आई गिरावट से नुकसान की बात करें, तो एक ही दिन में निवेशकों के 3.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

18 hours ago