✕

होम / बिजनेस / जानते हैं सरकार ने इन कंपनियों को और दी नए प्रोसेस से GST भरने की मोहलत, बच गए लाखों रुपये 

जानते हैं सरकार ने इन कंपनियों को और दी नए प्रोसेस से GST भरने की मोहलत, बच गए लाखों रुपये 

दरअसल सरकार इस क्षेत्र में कई तरह के सुधार करना चाह रही है. सरकार चाहती है कि इस क्षेत्र में भी जीएसटी फाइलिंग अपने समय पर हो. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पान मसाला गुटखा बनाकर बेचने वाली कंपनियों के लिए गुरुवार को सरकार की ओर से एक अच्‍छी खबर निकलकर सामने आई. इन कंपनियों को सरकार की ओर से गुटका, पान मसाला बनाने वाली कंपनियों को पंजीकरण और जीएसटी की मासिक रिटर्न दाखिल करने के लिए स्‍पेशल प्रक्रिया के पालन की समय सीमा में इजाफा कर दिया है.

अब इस तारीख तक करना होगा जमा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार की ओर से जिस नई तारीख का ऐलान किया गया है वो 15 मई है. पान मसाला, गुटखा और तंबाकू कारोबार से जुड़ी ये कंपनियां अब विशेष प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना पंजीकरण और अपना रिटर्न 15 मई तक फाइल कर पाएंगी. इससे पहले केन्‍द्रीय अप्रत्‍यक्ष कर एवं सीमा शुल्‍क बोर्ड की ओर से मासिक पंजीकरण और रिटर्न के लिए 1 अप्रैल तक का समय दिया था. सरकार का इस व्‍यवस्‍था को लाने के पीछे जो मकसद है वो ये है कि इस इंडस्‍ट्री के जीएसटी फाइलिंग में बदलाव लाया जाए. 

ये भी पढ़ें: ये कार कंपनी दे रही है 2 लाख रुपये तक का डिस्‍काउंट, जानिए क्‍या है ये ऑफर

1 लाख रुपये तक जुर्माने का रखा गया है प्रस्‍ताव 
सरकार की ओर से इससे पहले पेश किए वित्‍त विधेयक में इस इंडस्‍ट्री के लिए नियमों में सुधार करते हुए अगर वो अपनी पैकिंग मशीनरी को जीएसटी अधिकारियों के साथ पंजीकृत करने में विफल रहते हैं तो ऐसे में उन पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान किया गया था. लेकिन अब तारीखों को बढ़ाए जाने के बाद ये इंडस्‍ट्री इस जुर्माने से बच गई है. सरकार की ओर से 45 दिन का समय बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया है. इस बीच इस क्षेत्र के कई जानकारों का कहना है कि जीएसटी सिस्‍टम ने नई प्रक्रिया पर कोई विचार विमर्श नहीं किया है और न ही फाइलिंग संबंधी जानकारी दी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

19 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago