✕

होम / बिजनेस / जानिए बिना फॉर्म 16 के कैसे फाइल करते हैं ITR

जानिए बिना फॉर्म 16 के कैसे फाइल करते हैं ITR

आपकी आय TDS इनकम के दायरे में आती है तो आपको रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म 16 की जरूरत होती है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि आप बिना इसके भी अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

सरकार की ओर से टैक्‍स जमा करने के लिए तय तारीख के अनुसार 31 जुलाई 2023 इनकम टैक्‍स फाइल करने की आखिरी तारीख है. ऐसे में आप भी टैक्‍स जमा करने की तैयारी कर रहे होंगे. लेकिन क्‍या आपके पास भी आईटीआर नहीं है. अगर नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. क्‍योंकि आज हम आपको बिना फॉर्म 16 के टैक्‍स फाइल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं.

बिना फॉर्म 16 के होता है ITR दाखिल 
टैक्‍स के एक्‍सपर्ट कहते हैं कि अगर आपको आपकी कंपनी से फॉर्म 16 नहीं मिला है तो आप ऐसे में भुगतान पर्ची से भी ITR फाइल कर सकते हैं. यही नहीं अगर आपके पास भुगतान पर्ची नहीं है तो ऐसे में आप फॉर्म 26 ए जैसे दस्‍तावेजों की जरूरत होती है. अगर आपके पास आईटीआर नहीं है तो आपको उस साल की अपनी सभी सैलरी स्लिप की भी जरुरत होगी. इन सभी स्लिप में आपकी डिटेल जानकारी होनी चाहिए उसमें सैलरी, अलाउंस कटौती, और दूसरी कटौतियों की जानकारी होनी चाहिए. इसके अतिरिक्‍त आपके पास आपकी कुल सैलरी के अतिरिक्‍त अलाउंस और बोनस की भी जानकारी होनी चाहिए जिससे आपकी आय कैलकुलेट हो सके. 

दूसरी कमाई के सोर्स की भी होनी चाहिए जानकारी 
अगर आपके पास फॉर्म 16 नहीं है तो जरूरी ये भी है कि आपके पास सैलरी के साथ-साथ आपके पास आय के दूसरे साधनों से होने वाली कमाई की जानकारी भी होनी चाहिए. मसलन आपको डिविडेंड, इंवेस्‍टमेंट, इंटरेस्‍ट जैसे आय के साधनों से इनकम होना बेहद जरूरी है. सिर्फ यही नहीं फॉर्म 26ए को वेरिफाई करना भी बेहद जरूरी है. फॉर्म 26ए वो होता है जो आपके पैन कार्ड पर काटे गए सभी टैक्‍स की डिटेल देता है. साथ ही इस बात को भी ध्‍यान में रखना जरूरी है कि आप जो जानकारी 26एएस में दे रहे हैं वो आपकी इनकम से मैच करती हों.

टैक्‍स फाइल करने की आखिरी तारीख है 31 जुलाई 
सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. अगर आपके ऑफिस में फॉर्म 16 नहीं मिलता है तो ऐसे में जरूरी ये है कि आप अभी से भी दस्‍तावेजों को जमा करना शुरू कर दें, जिससे आप सैलरी स्लिप से लेकर अपनी इनकम की कैलकुलेशन और सैलरी स्लिप जैसे दस्‍तावेज जरूरी हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

1 day ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

1 day ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

1 day ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

1 day ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

1 day ago


बड़ी खबरें

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

3 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला, 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी; 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता होगी विकसित

सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देना, बिजली ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे भरोसेमंद एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

डाबर के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा, हरजीत सिंह भल्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

डाबर ने हरजीत सिंह भल्ला को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है.

3 hours ago

अल्ट्रा-लक्जरी घरों में होटल जैसी सुविधाएं और वेलनेस का अनुभव, लेआउट में भी मिलेगी पूरी आजादी: पायनियर अर्बन

प्रोजेक्ट की बिल्डिंग को IGBC (इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) से प्लेटिनम प्री-सर्टिफिकेशन मिला है. इसके जरिए निर्माण में सस्टेनेबिलिटी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है. इसके अलावा, कंपनी ने अपने डेवलपमेंट में वेलनेस को भी एक महत्वपूर्ण आयाम बनाया है.

52 minutes ago

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

13 hours ago