✕

होम / बिजनेस / जानिए कैसे ये स्‍कीम अगले 4 सालों में दे सकती है 2 लाख नौकरी और 4 ट्रिलियन का निवेश 

जानिए कैसे ये स्‍कीम अगले 4 सालों में दे सकती है 2 लाख नौकरी और 4 ट्रिलियन का निवेश 

सरकार की ये स्‍कीम 2021 से चल रही है. इस स्‍कीम में जहां अब तक 1.03 ट्रिलियन का आवंटन किया जा रहा है वहीं 6 लाख से ज्‍यादा लोगों को रोजगार दिया जा चुका है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत सरकार की पीएलआई (प्रोडक्‍शन लिंक इंसेंटिव) स्‍कीम को अब तक बेहतर रिस्‍पांस देखने को मिला है. कई नए सेक्‍टरों को सरकार इस योजना में इंसेटिव देकर देश में रोजगार पैदा करने की कोशिश तो कर रही है लेकिन अब आईसीआरए ने इसी पीएलआई स्‍कीम को लेकर अहम बात कही है. ICRA का कहना है कि सरकार इस स्‍कीम से अगले 4 सालों में 3 से 4 ट्रिलियन निवेश जुटाने के साथ 200000 लाख लोगों के लिए रोजगार जुटा सकती है. सरकार जिन सेक्‍टरों में इस स्‍कीम को लाने पर विचार कर रही है उनमें सेमीकंडक्‍टर, सोलर और फॉर्मा जैसे सेक्‍टर शामिल हैं. 

क्‍या बोले आईसीआरए के एग्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसीडेंट 
ICRA के एग्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और चीफ रेटिंग ऑफिसर के रवीचंद्रन ने इस मौके पर कहा कि जिन सेक्‍टरों के कैपेक्‍स में इजाफे की उम्‍मीद है उनमें तेल, गैस, धातु खनन, अस्पताल, स्वास्थ्य सेवा और सीमेंट क्षेत्रों में निजी क्षेत्र शामिल हैं. उन्‍होंने कहा कि इन क्षेत्रों में ज्‍यादा पूंजीगत व्‍यय में बढ़ोतरी की उम्‍मीद है. एजेंसी का कहना है कि कैपेक्‍स को इस लेवल पर ले जाने के लिए जरूरी है कि सरकार को टैक्‍स में कुछ छूट देकर लोगों के हाथ में कैश देना होगा. उन्‍होंने कहा कि पीएलआई स्‍कीम के तहत हमें लगता है कि अलगे 4 सालों में 4 से 5 ट्रिलियन तक का निवेश आ सकता है. 

ये भी पढ़ें: क्‍या नई सरकार के सामने गहराने वाला है गेहूं का संकट, आटे के दामों में बढ़ोतरी…

14 सेक्‍टर में आई थी पीएलआई स्‍कीम 
प्रोडक्‍शन लिंक स्‍कीम 2021 में 14 सेक्‍टरों में आई थी. इनमें टेलीकम्‍यूनिकेशन, व्‍हाइट गुड्स, टेक्‍सटाइल, मैन्‍यूफैक्‍चरिंग ऑफ मेडिकल डिवाइसेस, ऑटोमोबाइल, स्‍पेशियलिटी स्‍टील, फूड प्रोडक्‍ट, हाई एफिशिएंसी सोलर पीवी मॉडल, एडवांस कैमिस्‍ट्री सेल बैट्रीज, ड्रोन एंड फार्मा, शामिल हैं. सरकार ने तब इसके लिए 1.97 ट्रिलियन से ज्‍यादा की रकम अलॉट की थी. वहीं अगर 2023 तक अगर इस स्‍कीम के तहत आवंटन पर नजर डालें 1.03 ट्रिलियन का आवंटन किया गया था. इसके चलते 6 लाख 78 हजार लोगों को नौकरी दी गई. 

इन सेक्‍टरों के कैपेक्‍स में हो सकता है इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविचंद्रन ने कहा कि निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय के संबंध में, तेल और गैस, धातु और खनन अस्पतालों, स्वास्थ्य सेवा और सीमेंट में निजी पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी की उम्मीद है. ये वे क्षेत्र हैं जो मध्यम अवधि में बड़े खर्च की उम्मीद कर रहे हैं. हालाँकि, पिछले वर्षों के विपरीत, इस बार पूंजीगत व्यय हरित ऊर्जा पक्ष, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अधिक है. उन्‍होंने कहा कि हमें पूंजीगत व्यय के उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए डिमांड (मांग) के मोर्चे पर कुछ करने की जरूरत है. बाजार के निचले स्तर पर, ग्रामीण क्षेत्रों में खपत कम है. मांग के मोर्चे पर, हमें कर प्रोत्साहन के माध्यम से और अधिक करने की जरूरत है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago