होम / बिजनेस / जानते हैं हिंदुस्‍तान लीवर (HUL) के CEO को कितनी मिलती है सैलरी, सामने आया आंकड़ा

जानते हैं हिंदुस्‍तान लीवर (HUL) के CEO को कितनी मिलती है सैलरी, सामने आया आंकड़ा

हिंदुस्‍तान यूनिलीवर दुनिया की नामी FMCG कंपनी है. मौजूदा समय में उसके सीईओ संजीव मेहता है जबकि मार्च में रोहित जावा को नया सीईओ बनाया गया था.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

दुनियाभर की नामी एफएमसीजी कंपनी HUL ने मार्च में अपने नए सीईओ की घोषणा की थी. रोहित जावा 27 जून 2023 से संजीव मेहता की जगह लेने जा रहे हैं और HUL के सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, 26 जून को सेवानिवृत्त होने वाले मेहता को 2022-2023 के वार्षिक मुआवजे में बड़ी राशि मिलने जा रही है. वहीं नए सीईओ रोहित जावा को भी कितनी सैलरी मिलने जा रही है इसकी जानकारी भी सामने आई है.

रोहित जावा होगें HUL के अगले सीईओ 
इस साल मार्च में दुनिया की बड़ी कंपनियों में एक HUL (हिंदुस्‍तान यूनिलीवर लिमिटेड) ने रोहित जावा को नया सीईओ बनाने की घोषणा की थी. मौजूदा समय में संजीव मेहता बतौर सीईओ कंपनी की कमान संभाल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की आधिकारिक वार्षिक रिपोर्ट, वित्त वर्ष 2022-2023 के अनुसार, भारतीय FMCG ब्रैंड, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के नए सीईओ की अनुमानित सैलरी 21.43 करोड़ रुपये होने की संभावना है. इसी के साथ वो 27 जून से कंपनी की कमान भी संभालने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वार्षिक रिपोर्ट में शीर्ष अधिकारियों के पारिश्रमिक का खुलासा किया गया जिसमें कंपनी के निवर्तमान और नए आने वाले सीईओ के वेतन का खुलासा किया गया.

संजीव मेहता को कितना मिलेगा मुआवजा 
HUL की ओर से नियुक्‍त हुए नए सीईओ की सैलरी के साथ मौजूदा सीईओ संजीव मेहता के मुआवजे के बारे में भी जानकारी दी गई है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि 27 जून 2023 को रिटायरमेंट के बाद उन्‍हें वार्षिक मुआवजे के तौर पर 22.36 करोड़ रुपये मिलेंगे. हाल ही में कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इन नतीजों के अनुसार पिछले साल कंपनी का जो एकीकृत मुनाफा 12235 करोड़ था वो इस साल 12542 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. 

रोहित के सामने है बड़ी चुनौती 
मौजूदा समय की चुनौतियों के बीच रोहित जावा के सामने कंपनी ने एक बड़ा लक्ष्‍य रखा है. कंपनी चाहती है कि वो एचयूएल को दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में लेकर आए. 56 साल के रोहित जावा यूनिलीवर के दिग्गज हैं, जिन्होंने 1988 में प्रबंधन के एक विद्यार्थी के रूप में अपना सफर शुरू किया था और वो पिछले 35 सालों से अपने करियर में प्रमुख प्रबंधकीय भूमिकाएं निभाती आ रहे हैं.

अब आने जा रही है ‘One Nation One Insurance Policy’!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

4 minutes ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

2 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

2 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

4 minutes ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

48 minutes ago