होम / बिजनेस / कौन हैं विवादों में रहने वाले Pankaj Oswal, जिन्होंने खरीदा 1649 करोड़ का बंगला? 

कौन हैं विवादों में रहने वाले Pankaj Oswal, जिन्होंने खरीदा 1649 करोड़ का बंगला? 

पंकज और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल भारतीय अरबपति कारोबारी और ओसवाल ग्रुप के मालिक हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्विट्जरलैंड को अपना ठिकाना बना चुके अरबपति कारोबारी पंकज ओसवाल (Pankaj Oswal) ने हाल ही में एक महल जैसा आलीशान घर खरीदा है. अक्सर विवादों में रहने वाले पंकज ने इसके लिए इतनी भारी रकम चुकाई है कि लोग हैरान हो गए हैं. पंकज और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल (Radhika Oswal) के इस बंगले की कीमत 1649 करोड़ रुपए है और ये दुनिया के सबसे महंगे 10 घरों में शामिल है. 

40,000 वर्ग मीटर में फैला
ओसवाल कपल के लग्जरी बंगले का नाम 'विला वारी' है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर को जेफरी विल्क्स ने डिजाइन किया है. जेफरी ने ही ओबेरॉय राजविलास और लीला होटल्स डिजाइन किए हैं. करीब 40,000 वर्ग मीटर में फैला ये बंगला बर्फ से ढंके ब्लैंक पर्वत और नदी के किनारे बना है. इससे पहले 'विला बारी' का मालिकाना हक ग्रीक शिपिंग जॉइंट अरस्तू ओनसिस की बेटी के पास था. पंकज और राधिका ओसवाल भारतीय अरबपति कारोबारी और ओसवाल ग्रुप के मालिक हैं. 

3 अरब डॉलर की दौलत
पंकज और राधिका की वसुंधरा और रिद्धि, दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी वसुंधरा पीआरओ इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. साथ ही वह एक्सिस मिनरल्स ग्रुप भी संभालती हैं. यह दोनों कंपनियां ओसवाल इंडस्ट्रीज का ही हिस्सा हैं. एक रिपोर्ट बताती है कि Pankaj Oswal के पास करीब 3 अरब डॉलर की दौलत है. हालांकि, उनका विवादों से पुराना नाता रहा है. पंकज और राधिका टैक्स चोरी, लोन में धांधली जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर चुके हैं. इसी के चलते दोनों ऑस्ट्रेलिया छोड़कर स्विट्जरलैंड आ गए थे और पिछले 10 सालों से यही हैं. 

विदेशों में कारोबार
ओसवाल ग्रुप का कारोबार कई देशों में है. ऑस्ट्रेलिया में ओसवाल ग्रुप के पास एक फर्टिलाइजर कंपनी है, जिसे लिक्विड अमोनिया प्रोड्यूस करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी का दर्जा प्राप्त है. इसके अलावा, ग्रुप के पास ईस्ट अफ्रीका में मिथनोल का सबसे बड़ा प्लांट है. साथ ही वेस्ट अफ्रीका में ओसवाल ग्रुप के पास बॉक्साइट माइनिंग प्रोजेक्ट में बड़ी हिस्सेदारी है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान पंकज ने ताजमहल जैसा घर बनवाने की कोशिश की थी. लेकिन सफल नहीं हो पाए, क्योंकि उन पर 768 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और टैक्स चोरी का आरोप लगा. इसके बाद 2016 में इमारत को गिराने का आदेश भी दिया गया था. 

तब बेचनी पड़ी थी हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि पंकज की कंपनी बर्रप होल्डिंग्स पर ऑस्ट्रेलिया में लाखों डॉलर की हेरफेर का आरोप था. इसके अलावा एक बैंक का कर्जा चुकाने के लिए उन्हें अपनी कंपनी की कुछ हिस्सेदारी तक बेचनी पड़ी थी. पंकज का जन्म लुधियाना में हुआ था. उनके दादा लाला विद्यासागर ओसवाल ने ओसवाल समूह (Oswal Group) की स्थापना की थी. पंकज के पिता अभय कुमार ओसवाल ने इस विरासत को आगे बढ़ाया और ओसवाल एग्रो मिल्स और ओसवाल ग्रीनटेक की स्थापना की. पंकज शुरुआत में पिता के कामकाज में हाथ बंटाते थे. शादी के बाद उन्होंने 2006 में ऑस्ट्रेलिया में बर्रप होल्डिंग्स लिमिटेड की शुरुआत की. बाद में वह ऑस्ट्रेलिया छोड़कर स्विट्जरलैंड में बस गए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

7 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

9 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

9 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

11 hours ago