होम / बिजनेस / संकट में घिरी इस विदेशी कंपनी पर पड़ी Ambani की नजर, तुरंत डील कर डाली

संकट में घिरी इस विदेशी कंपनी पर पड़ी Ambani की नजर, तुरंत डील कर डाली

मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल ने यूके की फैशन रिटेलर कंपनी सुपरड्राई से हाथ मिलाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति करोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) तेजी से अपना बिजनेस फैलाने में लगे हैं. इसी क्रम में उन्होंने यूके फैशन रिटेलर कंपनी सुपरड्राई (Superdry) के साथ हाथ मिलाया है. दरअसल, सुपरड्राई इस समय आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है. ऐसे में रिलायंस के साथ डील से उसकी कई मुश्किलों का अंत हो जाएगा. वहीं, रिलायंस के पोर्टफोलियो में एक और इंटरनेशनल ब्रैंड जुड़ जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिेलायंस रिटेल (Reliance Retail) और सुपरड्राई ने ज्वाइंट वेंचर की घोषाणा की है. 

क्या करती है कंपनी?
सुपरड्राई अपनी इंटेलैक्चुअल प्रॉपर्टी एसेट्स रिलायंस रिटेल को 48.27 मिलियन डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपए) में बेचेगी. इसमें भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में सुपरड्राई ब्रैंड और इससे संबंधित ट्रेडमार्क शामिल हैं. इस डील के फाइनल होने के बाद ज्वाइंट वेंचर में 24% हिस्सेदारी सुपरड्राई की होगी, जबकि रिलायंस रिटेल के खाते में 76 प्रतिशत हिस्सा आएगा. सुपरड्राई टी-शर्ट, शर्ट से लेकर जूते और एसेसरीज बेचती है. 2019 में कंपनी ने 'सुपरड्राई स्पोर्ट' के तहत स्पोर्ट्स और एक्टिववियर को अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में शामिल किया था.

फंडिंग की कमी से जूझ रही
यूके की सुपरड्राई इस समय फंडिंग के लिए संघर्ष कर रही है. साथ कंपनी के होलेसल ऑर्डर में भी गिरावट देखने को मिली है. इन चुनौतियों के चलते कंपनी के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. ऐसे में रिलायंस से डील उसकी खुद को बचाए रखने में मदद करेगी. इस साल की शुरुआत में सुपर ड्राई ने शेयरों को बेचकर 12 मिलियन यूरो जुटाए थे. इस डील को सुपरड्राई के बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है, अब शेयरधारकों और ऋणदाताओं की मंजूरी मिलने का इंतजार है. बता दें कि रिलायंस रिटेल 2012 से भारत में सुपरड्राई की फ्रैंचाइजी पार्टनर है. 

बढ़ रहा रिलायंस रिटेल का दायरा
रिलायंस रिटेल की कमान मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के हाथों में है. ईशा कंपनी का दायरा बढ़ाने पर फोकस कर रही हैं. रिलायंस रिटेल ने हाल ही में  बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की कंपनी Ed-a-Mamma में 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए डील की है. ये कंपनी बच्चों के और मैटरनिटी कपड़े बनाती है. रिलायंस रिटेल 2007 में अस्तित्व में आई थी. कंपनी के मौजूदा समय में करीब 2000 स्टोर हैं. 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में रिलायंस रिटेल का टर्नओवर 2.60 लाख करोड़ रुपए रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.