✕

होम / बिजनेस / मानसून के मौसम में IPO की बरसात, 6 को खुलेगा यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का इश्यू

मानसून के मौसम में IPO की बरसात, 6 को खुलेगा यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का इश्यू

सॉफ्टवेयर कंपनी यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ आ रहा है. इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ भी खुला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मानसून के मौसम में शेयर बाजार में आईपीओ बरस रहे हैं. कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं और कई आने को तैयार हैं. इसी कड़ी में सॉफ्टवेयर कंपनी यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड (Unicommerce eSolutions Limited) भी छह अगस्त को  इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ रही है. इस IPO में 6 से 8 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी.  9 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हो सकते हैं. 

इतना बड़ा है आईपीओ 
यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस अपने आईपीओ के जरिए 276.57 करोड़ जुटाना चाहती है. आईपीओ के तहत 276.57 करोड़ रुपए के 25,608,512 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. यहां गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं. यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइज  बैंड 102 रुपए से 108 रुपए तय किया है. आपको कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी, जिसमें 138 शेयर हैं. जबकि अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाई जा सकती है.

लिस्टिंग का ये अनुमान 
ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर की परफॉरमेंस को देखते हुए माना जा रहा है कि इसकी लिस्टिंग 138 पर हो सकती है. यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस ने इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 10% हिस्सा रिटेल निवेशक और शेष 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित रखा है. 2012 में अस्तित्व में आई यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड एक सॉफ्टवेयर कंपनी है जो Saas यानी सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस प्लेटफार्म, ब्रैंड, सेलर्स और लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर्स के लिए ई-कॉमर्स ऑपरेशंस मैनेज करती है. इस कंपनी में सॉफ्टबैंक का भी निवेश है.

आखिर क्या होता है IPO?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है. सरल शब्दों में कहें तो कंपनी शेयरों के रूप में अपनी कुछ हिस्सेदार निवेशकों को बेच देती है और उससे पैसा जुटाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

5 hours ago