✕

होम / बिजनेस / कारोबारी दुनिया में बड़ा नाम हैं शत्रुघ्न सिन्हा के समधी, कई सेक्टर्स में फैला कारोबार

कारोबारी दुनिया में बड़ा नाम हैं शत्रुघ्न सिन्हा के समधी, कई सेक्टर्स में फैला कारोबार

सोनाक्षी सिन्हा के ससुर बड़े कारोबारी हैं. इसके साथ ही उनका बॉलीवुड से भी मजबूत कनेक्शन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की शादी हो चुकी है. उन्होंने जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal) को अपना जीवन साथी बनाया है. जहीर मॉडलिंग, विज्ञापन और फिल्मों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने 2019 में 'नोटबुक' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की. हालांकि, ये बात अलग है कि उनका करियर उतना सफल नहीं रहा. जहीर एक हाई-फाई फैमिली से ताल्लुख रखते हैं. उनके पिता एक सफल बिजनेसमैन हैं और उनका बॉलीवुड से भी पुराना नाता रहा है.

इन सेक्टर्स में फैला कारोबार 
सोनाक्षी सिन्हा के ससुर और शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के समधी इकबाल रतनसी (Iqbal Ratansi) के पास दौलत का पहाड़ है. वह ज्वैलरी बिज़नेस के साथ ही कई कारोबार चलाते हैं. उन्होंने कई कंपनियों में निवेश भी किया है. ज्वैलरी के साथ-साथ रियल एस्टेट सेक्टर में उनका दबदबा है. उन्होंने 2005 में स्टेमैक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी. इस कंपनी को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बाद इकबाल रतनसी ब्लैक स्टोन हाउसिंग एंड इंफ्रॉस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की नींव रखी. आज कारोबारी दुनिया में रतनसी एक बड़ा नाम हैं. 

सलमान से खास नाता
जहीर के पिता का बॉलीवुड से भी पुराना रिश्ता है. उनकी कंपनी फिल्म टूल्स (Filmtools) बॉलीवुड को लाइटिंग इक्विपमेंट उपलब्ध कराती है. इसकी शुरुआत उन्होंने 2016 में डाली थी. इतना ही नहीं, रतनसी की एक एंटरटेनमेंट कंपनी भी है. जाहीरो मीडिया एंट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत कोरोना काल के समय की गई थी. इकबाल रतनसी इन दोनों कंपनियों के जरिए भी खूब कमाई करते हैं. रतनसी की सलमान खान (Salman Khan) से पुरानी दोस्ती है. सलमान इकबाल रतनसी को अपना पर्सनल बैंक बताते हैं. कुछ साल पहले सलमान ने वताया था कि इकबाल ने 80 के दशक में उन्हें 2011 रुपए का कर्ज दिया था. 

कितना कमाते हैं दोनों?
सोनाक्षी और जहीर की कमाई की बात करें, तो सोनाक्षी अपने होने वाले पति जहीर से ज्यादा अमीर हैं. 2023 तक उनकी कुल नेटवर्थ करोड़ 85 करोड़ थी. जबकि जहीर के पास 2 करोड़ की संपत्ति है. 35 साल के जहीर इकबाल ने मुंबई के स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की है. रणबीर कपूर भी इसी स्कूल से पढ़े हैं और जहीर के सीनियर हैं. जहीर की कमाई का सोर्स मॉडलिंग, विज्ञापन और फिल्में हैं. 37 साल सोनाक्षी की कमाई भी फिल्मों से होती है. सोनाक्षी एक फिल्‍म के लिए 1 करोड़ रुपए फीस लेती हैं. वह हर साल ब्रैंड एंडोर्समेंट और फिल्‍मों से करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं. सोनाक्षी ने मुंबई के एक सी-फेसिंग लग्‍जरी अपार्टमेंट को अपना ठिकाना बनाया हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

2 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

4 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

5 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

8 hours ago

बड़ी खबरें