✕

होम / बिजनेस / थरूर की इंग्लिश की तरह उनका इन्वेस्टमेंट भी है बेजोड़, कांग्रेस लीडर ने कहां लगाया है पैसा?

थरूर की इंग्लिश की तरह उनका इन्वेस्टमेंट भी है बेजोड़, कांग्रेस लीडर ने कहां लगाया है पैसा?

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शशि थरूर (Shashi Tharoor) की गिनती उन नेताओं में होती है, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. कांग्रेस लीडर की इंग्लिश अच्छे-अच्छों के सिर के ऊपर से निकल जाती है और उनकी हाजिर जवाबी के सभी कायल हैं. शशि थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वे यहां से पिछले तीन बार से सांसद चुने गए हैं. थरूर ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल संपत्ति, सालाना आय और निवेश के बारे में जानकारी दी है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने म्‍यूचुअल फंड (Mutual Funds) से लेकर क्रिप्‍टो करेंसी (Crypto Currency) तक में निवेश किया है.

RBI बॉन्‍ड पर लगाया बड़ा दांव
शशि थरूर ने टैक्‍स सेविंग म्‍यूचुअल फंड, फ्लैक्‍सी कैप और मल्‍टी कैप सहित टॉप म्‍यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) में पैसा लगाया है. इसके साथ ही ही उन्होंने गवर्नमेंट बॉन्‍ड, फॉरेन इक्विटी, कॉर्पोरेट बॉन्‍ड और बिटक्वॉइन में भी इन्वेस्टमेंट किया है. कांग्रेस सांसद के पास 55 करोड़ की कुल संपत्ति है, जिसमें चल संपत्ति 49.3 करोड़ और अचल संपत्ति 6.75 करोड़ रुपए है. थरूर ने सबसे ज्‍यादा निवेश भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बॉन्‍ड में है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपए है. इसी तरह, उन्होंने NHAI के टैक्‍स फ्री बॉन्‍ड में 14.43 लाख रुपए लगाए हैं.

ये भी पढ़ें - कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर आत्मनिर्भर बने Ghulam Nabi Azad के पास है कितनी दौलत? 

यहां भी किया हुआ है निवेश
हलफनामे के मुताबिक, शशि थरूर ने फ्रैंकलिन इंडिया ELSS टैक्स सेवर फंड में उन्होंने 6.98 लाख, एक्सिस ELSS टैक्‍स सेविंग फंड में 8.26 लाख, फंड आईडीसीडब्ल्यू में 2.2 लाख, HDFC ELSS टैक्स सेवर में 2.15 लाख, Mirae ELSS टैक्स सेवर फंड में 1.95 लाख और एक्सिस ELSS टैक्‍स सेविंग फंड में 3.43 लाख रुपए का निवेश किया हुआ है. इसके अलावा, उन्होंने फ्लैक्सी कैप और मल्‍टी कैप में भी खूब पैसा लगाया है. बता दें कि 2017-18 में शशि थरूर की कुल आय 3,66,21,978 रुपए थी. 

Bitcoin में लगा रखा है इतना पैसा
थरूर के Bitcoin ETF में भी अच्छा खासा निवेश किया हुआ है. उनके पोर्टफोलियो में 5 लाख से ज्‍यादा का Bitcoin ETF इन्वेस्टमेंट है. वहीं, विदेशी निवेश में 9.33 करोड़ रुपए की इक्विटी है. थरूर के पास 32 लाख रुपए का सोना है. कांग्रेस लीडर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनकी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है. अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थरूर का कहना है कि उन्होंने पिछले 15 सालों में विकास पर फोकस किया है और क्षेत्र की जनता इस बात को अच्छे से जानती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago