✕

होम / बिजनेस / सेबी प्रमुख के पति के तौर पर ही फेमस नहीं हैं धवल बुच, कमाया है काफी नाम

सेबी प्रमुख के पति के तौर पर ही फेमस नहीं हैं धवल बुच, कमाया है काफी नाम

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने एक बार फिर धमाका किया है. इस बार धमाके की जद में सेबी प्रमुख और उनके पति भी आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच निशाने पर हैं. हिंडनबर्ग का आरोप है कि अडानी  समूह के विदेशी फंड में सेबी प्रमुख और उनके पति की हिस्सेदारी है. हालांकि, बुच दंपत्ति ने आरोपों से इंकार किया है. SEBI चेयरपर्सन ने कहा  कि रिपोर्ट में जिस फंड का जिक्र किया गया है उसे उन्होंने 2015 में लिया था और तब उनका सेबी से कोई संबंध नहीं था. 

इस भूमिका में हैं धवल
माधबी पुरी बुच सेबी की प्रमुख हैं, इसलिए लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन उनके पति खबरों में कम ही रहते हैं. धवल बुच बिजनेसमैन हैं और वर्तमान में ब्लैकस्टोन एवं अल्वारेज एंड मार्सल में वरिष्ठ सलाहकार हैं. इसके साथ ही वह गिल्डन के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में भी कार्यरत हैं. ब्लैकस्टोन, माइंडस्पेस और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट नामक रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) कंपनीज की प्रायोजक है.

यूनिलीवर से रहा है रिश्ता
धवल बुच का यूनिलीवर के साथ तीन दशक से अधिक का रिश्ता रहा है. अपनी नई भूमिका से पहले वह यूनिलीवर में चीफ प्रोक्‍योरमेंट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. साथ ही वह सिंगापुर से एशिया/अफ्रीका क्षेत्र के लिए यूनिलीवर सप्‍लाई चेन का संचालन भी कर चुके हैं.  धवल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT दिल्ली से पढ़े हैं. उन्होंने 1984 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी.

ये भी पढ़ें - हिंडनबर्ग ने SEBI चीफ पर फिर किया हमला, शेयर किए कई डॉक्‍यूमेंट, कहा- नए सवाल खड़े हुए

कितने अमीर हैं बुच? 
सेबी चीफ के हसबैंड की नेटवर्थ की बात करें, तो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 10 मिलियन डॉलर की दौलत है. हिंडनबर्ग का कहना है कि दस्तावेजों से पता चलता है कि धवल बुच गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी की फर्मों में कथित निवेश के समय यूनिलीवर का हिस्सा थे. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट यह भी कहती है कि ब्लैकस्टोन में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में धवल बुच के कार्यकाल के दौरान, कंपनी ने माइंडस्पेस और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट को प्रायोजित किया, ये क्रमशः भारत का दूसरा और चौथा रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (REIT) था, जिसे IPO लाने की सेबी की मंजूरी मिली.

ट्रांसफर की हिस्सेदारी?
हिंडनबर्ग का आरोप है कि सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच की 'अगोरा एडवाइजरी' में 99% हिस्सेदारी थी. यह सिंगापुर की एक ऑफशोर कंसल्टिंग फर्म है जिसके निदेशक उनके पति धवल हैं. फर्म ने कथित तौर पर 2022 में 261,000 डॉलर का राजस्व अर्जित किया, जो सेबी में माधबी बुच के घोषित वेतन से काफी अधिक है. 16 मार्च, 2022 को, SEBI चेयरपर्सन के रूप में नियुक्ति के बाद उन्होंने चुपचाप अपनी हिस्सेदारी अपने पति को ट्रांसफर कर दी. 

क्या करती है हिंडनबर्ग?
हिंडनबर्ग रिसर्च एक फाइनेंशियल रिसर्च करने वाली कंपनी है. यह कंपनी इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव मार्केट के आंकड़ों का विश्लेषण करती है. नाथन एंडरसन ने 2017 में हिंडनबर्ग रिसर्च की स्थापना की थी. इसके साथ ही हिंडनबर्ग हेज फंड के कारोबार से भी जुड़ी हुई है. बताया जाता है कि अडानी समूह पर शॉर्ट सेलिंग से इस कंपनी ने मोटी कमाई की थी. नाथन एंडरसन की इस कंपनी का नाम हिंडनबर्ग हादसे पर आधारित है. हिंडनबर्ग एक जर्मन एयरशिप था, जिसमें 1937 में आग लग गई थी और करीब 35 लोग मारे गए थे. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से अमेरिका के न्यू जर्सी की यात्रा के दौरान लैंडिंग के समय इसमें आग लग गई थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

3 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

7 hours ago