✕

होम / बिजनेस / DMart वाले Damani ने इस कंपनी पर लुटाया प्यार, क्या आपको है उनके पोर्टफोलियो की खबर?

DMart वाले Damani ने इस कंपनी पर लुटाया प्यार, क्या आपको है उनके पोर्टफोलियो की खबर?

राधाकिशन दमानी अपनी रिटेल चेन DMart के स्टोर्स की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) के मालिक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) दिग्गज इन्वेस्टर भी हैं. वह सही मौका देखकर दांव लगाते हैं और एक ही झटके के मुनाफा कमा ले जाते हैं. इसलिए आम निवेशकों की हमेशा यह जानने में दिलचस्पी रहती है कि राधाकिशन दमानी के पोर्टफोलियो में कौनसे शेयर हैं. दमानी ने वीएसटी इंडस्ट्रीज पर भरोसा बढ़ाते हुए उसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है. उन्होंने दमानी ने वीएसटी इंडस्ट्रीज के 2.33 लाख शेयर खरीदे हैं. यह सौदा 3689.96 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से हुआ है. 

VST Industries में बढ़ाई हिस्सेदारी
वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) में अब राधाकिशन दमानी की हिस्सेदारी बढ़कर 34.4% हो गई है. दमानी की दिसंबर 2023 तिमाही में इस कंपनी में हिस्सेदारी 32.89% थी. दमानी ने अब कंपनी के 2.33 लाख शेयर करीब 86.25 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों की बात करें, तो आज के गिरावट वाले बाजार में भी यह बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. दोपहर 2 बजे के आसपास इसका भाव 3,752.95 रुपए पहुंच गया था. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 2.08% और इस साल अब तक 10.92% ऊपर चढ़ चुका है.

इन पर भी लगाया है दांव
राधाकिशन दमानी की दिसंबर तिमाही की होल्डिंग के हिसाब से उनके पोर्टफोलियो में 14 शेयर मौजूद हैं. इस साल फरवरी तक दमानी के पोर्टफोलियो की होल्डिंग वैल्यू 1.71 लाख करोड रुपए से अधिक पहुंच गई थी. दमानी के पोर्टफोलियो में 96 फीसदी हिस्सेदारी एवेन्यू सुपरमार्ट की है. इस साल अब तक इस शेयर ने निवेशकों को सिर्फ 14.13% का रिटर्न दिया है. बता दें कि डीमार्ट स्टोर्स को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ऑपरेट करती है. इसके अलावा, 
राधाकिशन दमानी के पोर्टफोलियो में टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर भी हैं. पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 192.51% का रिटर्न दिया है. ट्रेंट लिमिटेड में दमानी की हिस्सेदारी 1.50 फीसदी है.

एक साल में 193.33% का रिटर्न
BF Utilities के शेयरों पर भी दमानी ने दांव लगाया हुआ है. दमानी की इस कंपनी में एक फीसदी हिस्सेदारी है. ये स्टॉक पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 140.92% का रिटर्न दे चुका है. जाहिर है ऐसे में दमानी ने भी मोटा मुनाफा कमाया होगा. इसी तरह, उनके पोर्टफोलियो में Sundram Finance Holding के शेयर भी शामिल हैं. उनके पस इस कंपनी की 1.09 फीसदी हिस्सेदारी है. पिछले एक साल में यह शेयर 193.33% ऊपर चढ़ा है. Advani Hotels में दमानी के पास 4.2 फीसदी हिस्सेदारी है. इस स्टॉक ने भी बीते एक साल में अपने निवेशकों की झोली भरी है. यह 107.61% ऊपर चढ़ चुका है.  

2002 में शुरू हुआ था Dmart
राधाकिशन दमानी के Dmart आज रिटल सेक्टर में अपनी एक अलग पहचान रखता है. दमानी ने नवी मुंबई में सस्ती जमीन खरीदकर साल 2002 में पहला डीमार्ट स्टोर खोला था और आज इसके देश में 365 स्टोर्स हैं. डीमार्ट स्टोर्स को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ऑपरेट करती है. दमानी DMart स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 1500 करना चाहते हैं. इस हिसाब से कंपनी की योजना अगले कुछ समय में 1216 नए स्टोर्स खोलने की है. पिछले साल उन्होंने ब्यूटी एवं पर्सनल केयर रिटेल चेन हेल्थ एंड ग्लो (Health and Glow) को खरीद लिया था. यह डील 700-750 करोड़ रुपए में हुई थी. इससे पहले Health and Glow का मालिकाना हक राजन रहेजा और हेमेंद्र कोठारी के पास था. बेंगलुरु स्थित इस कंपनी के पोर्टफोलियो में कई प्रोडक्ट्स हैं और देश के कई शहरों में इसके 175 से ज्यादा स्टोर्स हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

2 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

2 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

3 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

6 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

6 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

6 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

2 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

2 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

3 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

7 hours ago