✕

होम / बिजनेस / जिन पंडित मिश्रा को लेकर मचा है बवाल, उन पर पानी की तरह बरसता है पैसा

जिन पंडित मिश्रा को लेकर मचा है बवाल, उन पर पानी की तरह बरसता है पैसा

प्रदीप मिश्रा ने प्रवचन के दौरान राधा रानी को लेकर कुछ ऐसा कहा दिया है कि बवाल मचा हुआ है. साधु-संत उनके खिलाफ लामबंद हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) को लेकर साधु-संतों में नाराज़गी है. आलम ये है कि उनकी उज्जैन और ब्रज में एंट्री बैन करने की चेतावनी भी दी गई है. उज्जैन में उनके खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच षट्दर्शन संत समाज और तीर्थ पुरोहितों ने साफ कहा है कि जब तक प्रदीप मिश्रा माफी नहीं मांग लेते उज्जैन में उनकी कोई कथा नहीं होने दी जाएगी. इसी तरह, मथुरा भी मिश्रा की टिप्पणी से आहत और नाराज है. हाल ही में बरसाना में ब्रज के मंदिरों के सेवायतों और साधु-संतों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया था. जिसमें यह निर्णय लिया गया कि अगर प्रदीप मिश्रा क्षमा नहीं मांगते, तो उन्हें ब्रज क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा.  

क्या कहा था मिश्रा ने?
दरअसल, प्रदीप मिश्रा ने राधारानी पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि भगवान कृष्ण की 16,108 रानियों में राधाजी का नाम नहीं है. और राधा के पति में कृष्ण का नाम नहीं है. प्रवचन के दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि राधा बरसाना की नहीं बल्कि रावल गांव की रहने वाली थीं. बरसाना में उनके पिता का दरबार था और वह साल में एक बार वहां आती थीं. मिश्रा ने आगे कहा था कि राधा के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था. राधा का विवाह छात्रा गांव में हुआ था. पंडित मिश्रा की इन टिप्पणियों से संत समाज नाराज चल रहा है.

इतनी है कथा की फीस
पंडित प्रदीप मिश्रा की ख्याति देश ही नहीं विदेशों में भी फैली हुई है. उनकी कथा आयोजित करवाने के लिए एडवांस बुकिंग होती है और मोटी फीस भी भरनी पड़ती है. मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान मिश्रा काफी व्यक्त थे. नेताओं द्वारा उनकी कई कथाएं आयोजित कराई गई थीं. किसी जमाने में साइकिल से चलने वाले प्रदीप मिश्रा अब लग्जरी कारों में घुमते हैं, उनके पास करोड़ों की दौलत है. पंडित मिश्रा एक कथा के लिए कितनी फीस लेते हैं, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वे एक कथा आयोजन के लिए करीब 8 से लेकर 21 लाख रुपए चार्ज करते हैं. 

डेढ़ करोड़ हुआ था खर्च 
पिछले साल मध्य प्रदेश में हुए पंडित प्रदीप मिश्रा के धार्मिक आयोजन पर करीब 1 से डेढ़ करोड़ रुपए खर्चा आया था. इसमें उनकी फीस के साथ-साथ टेंट-पंडाल, माइक, भंडारा आदि के खर्चे भी शामिल हैं. मिश्रा की कथा का आयोजन कराने वालों का कहना है कि उनके एक कार्यक्रम पर 1 से डेढ़ करोड़ रुपए खर्चा आ ही जाता है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा का 52 एकड़ में फैला आश्रम है. साधारण परिवार से आने वाले पंडित मिश्रा एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे. इसके बाद उन्होंने अपनी पहचान कथावाचक के रूप में बनाई और आज हर कोई उनका नाम जानता है. मिश्रा को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म जैसे यूट्यूब से भी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है.

टैग्स कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

5 hours ago