✕

होम / बिजनेस / परिवार से लेकर दौलत तक, Ratan Tata के उत्तराधिकारी के बारे में जानें सबकुछ

परिवार से लेकर दौलत तक, Ratan Tata के उत्तराधिकारी के बारे में जानें सबकुछ

नोएल टाटा को रतन टाटा का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है. कल हुई टाटा ट्रस्ट्स की एक महत्वपूर्ण बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा समूह को रतन टाटा का उत्तराधिकारी मिल गया है. रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. कल हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया.  67 वर्षीय नोएल सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं. यह लगभग पहले से ही तय था कि नोएल ही रतन टाटा की विरासत संभालेंगे. 

UK-फ्रांस से की है पढ़ाई
नोएल टाटा की कार्यशैली रतन टाटा से बिल्कुल अलग है.  उन्हें सुर्खियों से दूर रहकर चुपचाप अपना काम करना पसंद है. 1957 में नवल टाटा और सिमोन टाटा के घर में जन्मे नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. उन्होंने यूके की ससेक्स यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की और बाद में फ्रांस स्थित दुनिया के टॉप बिजनेस स्कूलों में से एक INSEAD के इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का हिस्सा बने. नोएल ने टाटा ग्रुप में अपने करियर की शुरुआत  टाटा इंटरनेशनल से की. यह कंपनी विदेशों में टाटा का बिजनेस को देखती है. जून 1999 में उन्हें टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent में एमडी नियुक्त किया गया. इस कंपनी को असल मायनों में उनकी मां सिमोन टाटा ही अस्तित्व में लेकर आई थीं.

ऐसा रहा है नोएल का सफ़र
ट्रेंट आज जिस मुकाम पर है, उसमें नोएल टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका है. इस कंपनी का मार्केट कैप 2,93,275.38 करोड़ रुपए है. साल 2003 में नोएल टाइटन इंडस्ट्रीज और वोल्टास के बोर्ड में शामिल हुए. 2010 में उन्हें टाटा इंटरनेशनल का MD नियुक्त किया गया.  2018 में वह सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का भी हिस्सा बन. अब उन्हें टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन बनाया गया है. नोएल की शादी साइरस मिस्त्री की बहन आलू मिस्त्री से हुई है और उनके तीन बच्चे हैं.

ऐसा है नोएल का परिवार
नोएल और आलू के बच्चों के नाम हैं- माया, नेविल और लीह. नेविल टाटा 2016 में ट्रेंट में शामिल हुए थे. हाल ही में उन्होंने स्टार बाजार का प्रमुख बनाया गया है. नोएल टाटा की बेटियां भी टाटा ग्रुप की कंपनियों से जुड़ी हुई हैं. 39 वर्षीय लीह टाटा, टाटा समूह के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का कामकाज देख रही हैं. ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है. उन्हें कुछ वक़्त पहले इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रैंड का प्रभार दिया गया था.माया ने टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड एवं टाटा डिजिटल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है. TATA न्यू ऐप को लॉन्च करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. नोएल टाटा की नेटवर्थ की बात करें, तो यह 1.5 अरब डॉलर यानी लगभग 12,455 करोड़ रुपए है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

12 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

13 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

13 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

16 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

18 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

19 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

16 hours ago