✕

होम / बिजनेस / खुद को India Cements से दूर कर रही श्रीनिवासन फैमिली के बारे में कितना जानते हैं आप? 

खुद को India Cements से दूर कर रही श्रीनिवासन फैमिली के बारे में कितना जानते हैं आप? 

इंडिया सीमेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एन. श्रीनिवासन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी अल्ट्राटेक सीमेंट को बेचने जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुमार इंडिया सीमेंट्स (India Cements) को नया मालिक मिलने वाला है. कंपनी की प्रमोटर श्रीनिवासन फैमिली (Srinivasan Family) अपनी हिस्सेदारी आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) को बेच रही है. इस डील के फाइनल होते ही इंडिया सीमेंट लिमिटेड में एन श्रीनिवासन युग का अंत हो जाएगा. इंडिया सीमेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एन श्रीनिवासन और उनके परिवार का कारोबार के साथ-साथ स्पोर्ट्स से भी पुराना रहा है. श्रीनिवासन ने अपनी सीमेंट कंपनी बेचने के कारणों का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती उम्र और परिवार के अन्य सदस्यों की इस कारोबार में कम दिलचस्पी इसकी वजह हो सकती है.

CSK के हैं मालिक
एन श्रीनिवासन और उनकी बेटी रूपा गुरुनाथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे चर्चित टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक भी हैं. उन्होंने साल 2008 में CSK को 91 मिलियन डॉलर में खरीदा था. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में इस टीम ने काफी धमाल मचाया है. हालांकि, अब धोनी इस टीम का नेतृत्व नहीं करते. 2013 में एन श्रीनिवासन की इस टीम का नाम स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया था, जिसके बाद टीम पर दो साल के लिए बैन लगा दिया गया था. श्रीनिवासन और उनकी बेटी रूपा दोनों BCCI से भी जुड़े रहे हैं.  इसके अलावा, एन श्रीनिवासन अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष रह चुके हैं.

क्रिकेट से नाता
एन श्रीनिवासन ने बतौर अध्यक्ष भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की कमान संभाली है. वह साल 2011-12 के दौरान BCCI के प्रेसिडेंट थे. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स का मैच फिक्सिंग में नाम आने के बाद उन्हें मई 2023 में उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा था. श्रीनिवासन 2001 से 2018 तक तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के प्रेसिडेंट थे. 2005 से 2008 के दौरान वह BCCI के कोषाध्यक्ष और फिर 2008 से 2011 तक सेक्रेटरी रहे. इसी तरह, श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ को 2019 में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था. उनके नाम देश के किसी राज्य क्रिकेट संघ की प्रमुख बनने वाली पहली महिला का ख़िताब है. 2021 में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था. 

ये भी पढ़ें - UltraTech को India Cements की कमान क्यों सौंप रहे श्रीनिवासन, आखिर क्या है मजबूरी?

ED ने मारी थी रेड
नारायणस्वामी श्रीनिवासन इस साल की शुरुआत में उस समय तब चर्चा में आए थे जब उनकी कंपनी इंडिया सीमेंट्स के दफ्तरों पर जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापे मारे थे. कंपनी के दिल्ली और चेन्नई के दफ्तरों की तलाशी ली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के उल्लंघन मामले में की यह कार्रवाई की थी. अब श्रीनिवासन इसी कंपनी को बेचने जा रहे हैं. रिवेन्यु के लिहाज से इंडिया सीमेंट्स 9वीं सबसे बड़ी सूचीबद्ध सीमेंट कंपनी है. इसके तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में करीब 7 प्‍लांट हैं. इंडिया सीमेंट्स के प्रमोटर एन श्रीनिवासन, चित्रा श्रीनिवासन, रूपा गुरुनाथ और एसके बालाजी एवं  होल्डिंग संस्थाओं ने इसकी शेष 32.72% हिस्सेदारी अल्ट्राटेक को बेचने के लिए समझौता किया है.

कितनी है नेटवर्थ ?
एन श्रीनिवासन ने 1989 में इंडिया सीमेंट्स में वाइस चेयरमैन और एमडी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की. कुछ ही समय में उन्होंने इस कंपनी को ऊंचाई पर पहुंचा दिया. उनकी बेटी और पत्नी भी इस कंपनी का हिस्सा हैं. लेकिन खबरों की मानें तो उन्हें इस कारोबार में खास दिलचस्पी नहीं है. इसलिए श्रीनिवासन ने अपनी पूरी हिस्सेदारी अल्ट्राटेक को बेचने का निर्णय लिया है.  एन श्रीनिवासन की दौलत की बात करें, तो कुछ समय पहले तक उनकी नेटवर्थ 7.2 अरब रुपए थी. उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा चेन्नई सुपर किंग्स से आता है. नारायणस्वामी और चित्रा श्रीनिवासन के दो बच्चे हैं - रूपा गुरुनाथ मयप्पन और अश्विन श्रीनिवासन. रूपा आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में लाइफटाइम बैन झेल रहे गुरुनाथ मयप्पन की पत्नी हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

16 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

17 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

18 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

11 hours ago