होम / बिजनेस / ईलॉन मस्क को है इस भारतीय पर भरोसा, Twitter के सभी बड़े फैसलों में निभाई भूमिका 

ईलॉन मस्क को है इस भारतीय पर भरोसा, Twitter के सभी बड़े फैसलों में निभाई भूमिका 

ट्विटर के नए बॉस ईलॉन मस्क जहां भारतवंशी पराग अग्रवाल और विजया गाड्डे से खफा था. वहीं उन्होंने एक और भारतीय पर भरोसा जताया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ईलॉन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही भारतवंशी पराग अग्रवाल और विजया गाड्डे को कंपनी से बाहर कर दिया था. पराग ट्विटर के सीईओ थे और विजया पॉलिसी हेड व चीफ लीगल ऑफिसर थीं. मस्क अपनी खास टीम के साथ ट्विटर को पूरी तरह से बदलने में लगे हैं. ब्लू टिक के बदले फीस, एडिट बटन जैसे कई फीचर्स पर काम चल रहा है. ईलॉन मस्क की इस खास टीम में भारतवंशी श्रीराम कृष्णन (Sriram Krishnan) भी शामिल हैं और बताया जा रहा है कि अब तक लिए गए बड़े फैसलों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

हेडक्वार्टर में जमाया डेरा
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईलॉन मस्क के ट्विटर को अपना बनाने के बाद से श्रीराम कृष्णन कंपनी के सैन फ्रांसिस्को स्थित हेडक्वार्टर में डेरा जमाए हैं. जबकि मस्क न्यूयॉर्क जा चुके हैं. ऐसे में इस वक्त सभी बड़े फैसले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन की देख-रेख में लिए जा रहे हैं. मस्क के ट्विटर में श्रीराम कृष्णन की भूमिका के बारे में उन्होंने खुद दुनिया को बताया था. 31 अक्टूबर को किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा था कि वह ट्विटर के लिए कुछ शानदार लोगों के साथ मिलकर ईलॉन मस्क की मदद कर रहे हैं.

माइक्रोसॉफ्ट से हुई थी शुरुआत
श्रीराम कृष्णन मस्क की मदद करने के अलावा इन्वेस्टमेंट फर्म Andreesen Horowitz उर्फ़ a16z से भी जुड़े हुए हैं. इस फर्म का काम स्टार्टअप्स, कई नामी-गिरामी कंपनियों और क्रिप्टो में निवेश करना है. मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले कृष्णन पेशे से इंजीनियर हैं. कृष्णन ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में माइक्रोसॉफ्ट में विजुअल स्टूडियो के प्रोग्राम मैनेजर के रूप में की थी. वह 2013 में फेसबुक से जुड़े और कई अहम पदों पर 2016 तक काम किया. श्रीराम कृष्णन ने स्नैपचैट के साथ भी काम किया है.

पत्नी भी हैं इंजीनियर
श्रीराम कृष्णन सिलिकॉन वैली में एक जाना-पहचाना नाम है. कृष्णन की तरह ही उनकी पत्नी आरती राममूर्ति भी इंजीनियर हैं. दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी. दोनों सैन फ्रांसिस्को के नोए वैली में रहते हैं और उनकी 2 साल की बेटी है. आरती ने नेटफ्लिक्स और फेसबुक जैसी कंपनियों में काम किया है. उन्होंने स्टार्ट-अप्स ट्रू एंड कंपनी और ल्यूमॉइड की शुरुआत भी की थी. 2021 में कृष्णन और उनकी पत्नी ने एक क्लब हाउस टॉक शो ‘द गुड टाइम शो’ लॉन्च किया था. इस शो में मस्क, मार्क जुकरबर्ग और कान्ये वेस्ट जैसे गेस्ट शिरकत कर चुके हैं.  

यहां हुई थी मस्क से मुलाकात
श्रीराम कृष्णन और मस्क की पहली मुलाकात कैलिफोर्निया के हॉथोर्न में स्पेसएक्स के हेडक्वार्टर में हुई थी. बताया जाता है कि ईलॉन श्रीराम कृष्‍णन पर काफी भरोसा करते हैं. दरअसल, वह ट्विटर के पूर्व मैनेजमेंट से बेहद खफा रहे हैं. इसलिए कंपनी की कमान संभालते ही उन्होंने सबसे पहले भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गाडे को बाहर कर दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

7 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago