होम / बिजनेस / ATM से कैश निकालना भी महंगा, जानें कौनसा बैंक वसूल रहा कितना चार्ज
ATM से कैश निकालना भी महंगा, जानें कौनसा बैंक वसूल रहा कितना चार्ज
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले साल जून में बैंकों को फ्री लेनदेन सीमा के बाद हर ट्रांजैक्शन के लिए कुछ ज्यादा शुल्क वसूलने की छूट दी थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
यदि आप भी बार-बार एटीएम (ATM) से पैसा निकालते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. बैंक एटीएम से निर्धारित संख्या में ट्रांजैक्शन फ्री रखते हैं, इसके बाद प्रत्येक लेनदेन पर शुल्क देना होता है. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले साल जून में बैंकों को फ्री लेनदेन सीमा के बाद हर ट्रांजैक्शन के लिए कुछ ज्यादा शुल्क वसूलने की छूट दी थी. लिहाजा, कई बैंकों ने अपने एटीएम से कैश विड्रॉल को लेकर बदलाव किए हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए.
SBI
मेट्रो शहरों में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने ATM से मुफ्त लेनदेन की संख्या को 3 तक सीमित किया है. इसके बाद नकद निकासी पर 10 रुपए का चार्ज लगता है. इसी तरह, यदि आप SBI खाता धारक हैं और अन्य बैंक के ATM कैश निकालते हैं, तो SBI प्रति लेनदेन 20 रुपए शुल्क वसूलता है. इतना ही नहीं, शुल्क के अलावा, ग्राहक के खाते से लागू जीएसटी (GST) की राशि भी काटी जाती है.
PNB
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) महीने में एटीएम से 5 ट्रांजैक्शन फ्री देता है. इसके बाद प्रत्येक लेनदेन के लिए 10 रुपए शुल्क वसूला जाता है. दूसरे बैंक के एटीएम से फ्री लिमिट के बाद फाइनेंशियल या नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर आपको 20 रुपए चार्ज देना पड़ता है. मेट्रो शहरों के लिए यह संख्या 3 है. SBI और PNB की तरह दूसरे बैंकों के भी अपने ट्रांजैक्शन नियम हैं.
HDFC बैंक
देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC मेट्रो शहरों (मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु) में ATM से 3 मुफ्त लेनदेन की अनुमति देता है और गैर-मेट्रो शहरों के लिए यह संख्या 5 है. इसके बाद प्रति नकद निकासी के लिए लेनदेन 21 रुपए प्लस टैक्स, गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 8.5 रुपए के साथ टैक्स का भुगतान करना पड़ता है. इसके अलावा, दूसरे बैंक के एटीएम या मर्चेंट आउटलेट पर पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर ट्रांजैक्शन डिक्लाइन होने की स्थिति में खाता धारक को 25 रुपए का चार्ज देना होगा.
ICICI बैंक
आईसीआईसीआई बैंक ने एक महीने में एटीएम से 5 ट्रांजैक्शन फ्री रखे हैं. उसके बाद के कैश विड्रॉल पर 21 रुपए देना होता है. यह शुल्क फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए है, जबकि नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का चार्ज 8.50 रुपए प्लस जीएसटी है. छह मेट्रो सिटीज के लिए बैंक ने फ्री ट्रांजैक्शन 3 निर्धारित किए हैं.
Axis बैंक
एक्सिस बैंक ने गैर-मेट्रो शहरों के लिए एटीएम से महीने में 4 फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन फ्री रखे हैं. जबकि मेट्रो शहरों में यह संख्या 3 है. लिमिट से बाहर अगर एक्सिस और दूसरे बैंक के एटीएम से कैश विड्रॉल किया जाता है, तो 21 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन देना होता है. नॉन फाइनेंशियल शुल्क प्रति ट्रांजैक्शन 10 रुपए है.
टैग्स