होम / बिजनेस / इस IPO में आपने भी किया है अप्लाई? तो तगड़ी कमाई करने के लिए हो जाइए तैयार!

इस IPO में आपने भी किया है अप्लाई? तो तगड़ी कमाई करने के लिए हो जाइए तैयार!

Syrma SGS Tech LTD के IPO को आखिरी दिन 18 अगस्त को शानदार रिस्पांस मिला था. यह 32.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्या आपने भी Syrma SGS Tech LTD के IPO में अप्लाई किया है तो फायदा कमाने के लिए तैयार रहिए. ग्रे मार्केट (Gray Market) में इसके शेयरों में तेजी दिख रही है. शनिवार को इसके शेयर 60 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. खबरों के अनुसार 23 अगस्त, 2022 को सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के IPO का अलॉटमेंट हो सकता है. वहीं, 26 अगस्त को शेयर मार्केट में इस IPO की लिस्टिंग होगी.

क्या होता है ग्रे मार्केट (Gray Market)
फाइनेंशियल सिक्योरिटीज के अनाधिकारिक बाजार को Gray Market कहते हैं. आमतौर पर जब कोई नई सिक्योरिटीज आधिकारिक ट्रेडिंग शुरू होने से पहले खरीदी या बेची जाती है, तब उसे ग्रे मार्केट ट्रेडिंग कहते हैं. इसमें क्रेता को इशू प्राइस से ज्यादा रकम देनी होती है. उदाहरण के तौर पर यदि कोई IPO 200 रुपये प्रति शेयर की इशू प्राइस के साथ आया है और ग्रे मार्केट में वह 50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है तो क्रेता को ग्रे मार्केट में उसे खरीदने के लिए 250 रुपये देने होंगे. IPO Grey Market Premium के आधार पर ही रिटेल निवेशक IPO में निवेश करने का निर्णय लेते हैं. इसी से निवेशक ये अंदाजा लगाते हैं कि शेयर्स की लिस्टिंग अच्छी होगी या नहीं.

मालामाल हो सकते हैं निवेशक
Syrma SGS Tech LTD के IPO को आखिरी दिन 18 अगस्त को शानदार रिस्पांस मिला था. यह 32.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था. गौरतलब है कि पब्लिक के लिए यह IPO 12 अगस्त को खुला था. कंपनी का इश्यू प्राइस बैंड 209 से 220 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था. एक्सपर्ट की मानें तो इस IPO की लिस्टिंग शेयर मार्केट में लगभग 280 रुपये पर होगी.

ग्रे मार्केट में लगातार बढ़ रही वैल्यू
जिस दिन Syrma SGS Tech LTD का पब्लिश इश्यू बंद हुआ था, उस दिन यानी 18 अगस्त को ग्रे मार्केट में इसके शेयर 35 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, अगले दिन 19 अगस्त को ग्रे मार्केट में इसका शेयर 45 रुपये पर ट्रेड करने लगा और फिर शनिवार 20 अगस्त को इसके शेयर 60 रुपये पर ट्रेड करने लगे. इसलिए एक्सपर्ट को भी ये उम्मीद है कि Syrma SGS के IPO से निवेशकों को जबर्दस्त मुनाफा होगा.

23 अगस्त को होना है अलॉटमेंट
NSE के अनुसार, 840 करोड़ रुपये के इस IPO में 2,85,63,816 शेयर ऑफर पर रखे गए थे. इस IPO को लेकर निवेशकों में जबर्दस्त रिस्पांश देखने को मिला और 93,14,84,536 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं. 23 अगस्त को इसके शेयरों का अलॉटमेंट होगा. अलॉटमेंट के बाद जिन निवेशकों को जितने शेयर मिलेंगे, उसके अनुसार उनके अकाउंट से पैसे कट जाएंगे और शेष ब्लॉक किए गए राशि 24 अगस्त तक वापस कर दिए जाएंगे. 

VIDEO: फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए ज़रूरी खबर, यात्रा से पहले पढ़ लें, वरना पड़ेगा पछताना

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

13 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

19 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

13 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

14 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

20 hours ago