✕

होम / बिजनेस / BW Businessworld : जानिए कैसे हर घर तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है अमूल? 

BW Businessworld : जानिए कैसे हर घर तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है अमूल? 

BW बिजनेसवर्ल्ड ने अमूल के नॉन डेयरी फूड प्रोडक्‍ट और आगामी भविष्य में इसकी अनुमानित रेवेन्‍यू जेनरेशन की पड़ताल की है साथ ही बढ़ती गर्मी के बीच अलग-अलग कंपनियों की तैयारियों पर भी चर्चा की है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

BW Businessworld का नया अंक आने वाले महीने में 3 जून, 2023 को रिलीज़ होने जा रहा है. इस अंक में  भारत के सबसे बड़े डेयरी प्रोसेसर और जाने-माने घरेलू नाम, अमूल के बारे में विस्‍तार से बताया गया है. इस अंक में बिजनेस वर्ल्‍ड की टीम ने भारत की दूध राजधानी अमूल के आनंद प्‍लांट का दौरा किया है, जिसे गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) चलाती है. वहां जाकर हमारी टीम ने अमूल की भविष्‍य की तैयारियों से लेकर उसकी डेयरी मार्केट को लेकर तैयारियों पर बातचीत की है. इस अंक में पाठकों को पढ़ने को मिलेगा कि अमूल ने गैर डेयरी प्रोडक्‍ट को लेकर कैसे 1,00,000 लाख करोड़ रुपये तक का राजस्व के लक्ष्‍य तक पहुंचने की योजना बनाई है. 

क्‍या बोले अमूल के नवनियुक्‍त एमडी 
BW Businessworld के इस नए अंक में पाठकों को अमूल के नवनियुक्‍त एमडी जयेन मेहता के साथ हमारी एक्‍सक्‍लूजिव बातचीत में कई अहम बातें जानने को मिलेंगी,  जिसमें वो अपने टारगेट रेवेन्‍यू के बारे में बता रहे हैं. वो इस बारे में भी बता रहे हैं कि आखिर उन्‍हें ये लक्ष्‍य क्‍यों चुनौतीपूर्ण नहीं लगता है. वह आगे बताते हैं कि चूंकि डेयरी क्षेत्र तेजी से और अधिक संगठित होता जा रहा है, इसलिए गैर-डेयरी फूड प्रोडक्‍ट सेक्‍टर में तेजी से बदलाव आने की संभावना है क्योंकि उपभोक्ता आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हैं, विशेषतौर पर युवा पीढ़ी ज्‍यादा जागरूक है. 
हालाँकि, डेयरी सेक्‍टर से परे, अमूल के लिए एक अहम मोड़ ये भी है कि वो अब एक ऑल-फूड कंपनी में बदलना चाहता है. अमूल ने गैर-डेयरी खंड में पिछले तीन वर्षों में जो प्रोडक्‍ट लॉन्च किए हैं उनमें  इसका विस्तार दिखाई देता है.  मेहता देश के उपभोक्‍ता की रसोई के सामान में अमूल की मौजूदगी को लेकर बेहद आशावादी हैं अब वो भले ही जैविक हो या डेयरी उत्पाद हों.

क्‍या आएगी एक और श्‍वेत क्रांति 
बिजनेस वर्ल्‍ड के इस नए अंक में पाठकों को अमूल के द्वारा पहले डेयरी और मूल्य वर्धित डेयरी उत्पादों से आगे बढ़कर उसके द्वारा किए गए एक्‍सपेंशन और वो कोशिशें आखिर क्‍यों कोलैप्‍स हो गई इसके बारे में भी जानने को मिलेगा. इस अंक में, बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड इस बात को समझ रहा है कि इस बार क्या अलग होगा और हम निकट भविष्य में अमूल से क्या उम्मीद करेंगे. ये अंक इस बात की भी पड़ताल करता है कि देश की दूध अर्थव्‍यवस्‍था की गतिशीलता और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयास क्‍या एक और श्वेत क्रांति लाएंगे.  

समर स्पेशल स्पिन-ऑफ
बिजनेस वर्ल्‍ड ने मौजूदा इश्‍यू में 'द समर किंग्स' में गर्मी के मौसम को लेकर भी विशेष जानकारी दे रहा है. इस अंक में हमने केन्‍द्रीय ऊर्जा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के साथ इस मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत की तैयारी को लेकर बातचीत की है. उसी के लिए, आर के सिंह ने जोर देकर कहा कि बिजली की बढ़ती मांग भारत के आर्थिक विकास का संकेतक है. 

इस अंक में बिजनेस वर्ल्‍ड ने गर्मियों की इस चिलचिलाती धूप में दुनिया में सबसे ज्यादा और सबसे तेजी से बढ़ने वाले भारतीय बाजार में बढ़ती सनस्क्रीन की मौजूदगी और कैसे नए जमाने के ब्रैंड सन प्रोटेक्शन भारतीय मार्केट की ओर आकर्षित हुए हैं  इस पर भी जानकारी दी है.  

यह अंक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पर भी केंद्रित है, जो एक गर्म और दमनकारी गर्मी की भविष्यवाणी करता है, जिस पर बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड की टीम ने भारत के कुछ सबसे बड़े एयर कंडीशनर निर्माताओं से बात की है. इनमें ब्लू स्टार के बी त्यागराजन, डाइकिन के कंवल जीत जावा, पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के मनीष शर्मा, अन्य लोगों के अलावा, उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए अपनी योजनाओं और उन तक पहुंचने के लिए अपनी मार्केटिंग प्लेबुक साझा करते हुए उनहोंने भी अहम जानकारी दी है. अपने ग्राहकों को आराम और सुविधा प्रदान करने के लिए AI और IoT आधारित प्लेटफॉर्म का उपयोग करके स्मार्ट समाधानों को अधिक वेटेज दिया जाता है.

इसके अलावा, इस अंक में टिकाऊ वास्तुकला पर भी हमारी जानकारियों को दुरूस्‍त करता है क्योंकि स्थिरता आज हर किसी के लिए महत्‍वपूर्ण हो गई है. भारत में टिकाऊ इमारतों के विकास की व्यावहारिकताओं को समझने के लिए टिकाऊ वास्तुकला पर विशेष ध्यान दिया गया है.

इसके अलावा, नवीनतम अंक भी जेनपैक्ट के अध्यक्ष और सीईओ टाइगर त्यागराजन द्वारा अपने 'लास्ट वर्ड' कॉलम में अनिश्चितता के युग में लचीलापन बनाने पर विशेष ध्यान देता है, जिसका लक्ष्य है कि आज के कारोबारी नेताओं को वर्तमान आर्थिक चुनौतियां में नेविगेट करने के लिए किस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

6 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

6 hours ago

धनतेरस से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला; निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ बढ़े

BSE का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर बंद; कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में मजबूती से बाजार को मिला सहारा

7 hours ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

8 hours ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

9 hours ago

बड़ी खबरें