✕

होम / बिजनेस / भारत-फ्रांस के रिश्ते में आई और मिठास, इन डील्स पर लगी मुहर!

भारत-फ्रांस के रिश्ते में आई और मिठास, इन डील्स पर लगी मुहर!

डिफेन्स, स्पेस, एजुकेशन, हेल्थ, मोबिलिटी के साथ-साथ लाल सागर और गाजा में जारी आपदा के बीच आर्थिक सहयोग पर सोच-विचार किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

26 जनवरी 2024 को भारत ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया और इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युल मैक्रोन (Emmanuel Macron) मुख्य अतिथि के रूप में कर्त्तव्य पथ पर मौजूद थे. गणतंत्र समारोह का कार्यक्रम खत्म होने के बाद भारत और फ्रांस ने साथ मिलकर डिफेन्स औद्योगिक साझेदारी के लिए एक रोडमैप अपनाया है और दोनों ही देशों ने साथ मिलकर मिलिट्री सिस्टम विकसित करने, डिजाईन करने और उत्पादन करने के लिए हामी भरी है.

इन मुद्दों पर दोनों देश करेंगे सहयोग
गणतंत्र दिवस समारोह से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युल मैक्रोन गुरुवार को जयपुर में मिले थे और यहां उन्होंने डिफेन्स, स्पेस, एजुकेशन, हेल्थ, मोबिलिटी के साथ-साथ लाल सागर और गाजा में जारी आपदा के बीच आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर सोच-विचार किया. इसके साथ ही हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट विमानों को लेकर भी दोनों देशों के बीच एक काफी महत्त्वपूर्ण डील तय हुई है. इस डील के अंतर्गत फ्रांस और भारत साथ मिलकर मल्टी-मिशन हेलीकॉप्टर का निर्माण करेंगे और फ्रेंच कंपनी साफ्रान द्वारा देश में ही फाइटर जेट विमानों के इंजन का निर्माण करने के लिए 100% टेक्नोलॉजी प्रदान करवाई जायेगी. 

दोनों देशों के लिए अहम हैं ये समझौते
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने जानकारी देते  हुए मीडिया को यह भी बताया है कि ही दोनों देश डिफेंस स्पेस पार्टनरशिप, सैटेलाईट लॉन्च करने, क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में रिसर्च करने, हेल्थकेयर में सहयोग करने, पब्लिक प्रशासन में सहयोग करने और फ्रांस में अपनी मास्टर्स की डिग्री प्राप्त कर रहे भारतीय छात्रों के लिए पंचवर्षीय शेंगेन वीजा (Schengen Visa) जैसे मुद्दों पर आपसी सहयोग के लिए भी राजी हुए हैं. विनय क्वात्रा ने कहा कि औद्योगिक डिफेंस रोडमैप का प्रमुख ध्यान डिफेन्स उद्योग के क्षेत्र में मौजूद मौकों की तलाश करने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच डिफेन्स सप्लाई चेन तैयार करना भी है ताकि भारत के साथ-साथ फ्रांस की डिफेन्स संबंधित जरूरतें भी पूरी हो सकें. 

टाटा और एयरबस के बीच हुई डील
इसके साथ ही टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और एयरबस (Airbus) के बीच भारत में H125 हेलीकॉप्टर के निर्माण के लिए असेंबली लाइन तैयार करने के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किये गए हैं. साथ ही NSIL (न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड) और फ्रांस की अरायनस्पेस SAS के बीच स्पेस सेक्टर को लेकर समझौते तय किये गए हैं.
 
यह भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति Macron के भारत दौरे पर TATA ने फाइनल की ये बड़ी डील

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा